Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

हरेली पर पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से महकेगा गौठान, छत्तीसगढ़ी खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, बम्हनीडीह की अफरीद गौठान में जिला स्तरीय आयोजन…

गौठानों में 17 जुलाई को मनाया जाएगा पारंपरिक हरेली तिहार 
 
हरेली पर पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से महकेगा गौठान, छत्तीसगढ़ी खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
 
बम्हनीडीह की अफरीद गौठान में जिला स्तरीय आयोजन 
 
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे पहला प्रमुख त्यौहार हरेली है। इस पर्व में राज्य की संस्कृति, ग्रामीण कृषि परिवेश, परंपरा और आस्था दिखाई देती है। इस पर्व को जिले की गौठानों में 17 जुलाई को हरेली तिहार के रूप में पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की खुशबू महकेगी और छत्तीसगढ़ी खेल प्रतियोगिता भी आयोजित होंगी। जिला स्तरीय हरेली तिहार बम्हनीडीह जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत अफरीद गौठान में मनाया जाएगा। जिसमें किसान, ग्रामीणों से लेकर बच्चे, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी भी सम्मिलित होंगे।
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में गौठानों में राज्य सरकार की मंशानुरूप हरेली तिहार का आयोजन किया जाएगा। जिपं सीईओ ने बताया कि 20 जुलाई 2020 हरेली के दिन गोधन न्याय योजना का शुभारंभ हुआ है। शुभारंभ होने के बाद जिले की गौठानों में गोबर की खरीदी के साथ ही वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जा रहा है, इससे जैविक खेती को बढ़ावा, रोजगार के नये अवसर, गौपालन एवं गौसुरक्षा को प्रोत्साहन के साथ ही मल्टीएक्टिविटी संचालित कर गौठान एवं स्व सहायता समूह को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में इस वर्ष 17 जुलाई को जिले की सभी गौठानों में हरेली तिहार मनाया जाएगा और जिला स्तरीय हरेली पर्व जनपद पंचायत बम्हनीडीह की अफरीद गौठान में होगा। जिपं सीईओ ने सभी गौठानों में विभागीय अधिकारियों, नोडल अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गौठान में हरेली पर्व सुव्यवस्थित तरीके से मनाने, ग्रामीणों, किसानों, पशुपालकों को जानकारी देने के लिए उपसंचालक कृषि, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, सहायक संचालक उद्यान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को आवश्यक तैयारियां करने कहा है। जिपं सीईओ ने बताया कि हरेली पर्व के दौरान गौठान प्रबंधन समिति, स्व सहायता समूह, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों से गौठान की गतिविधियों के संबंध में चर्चा की जाएगी। गौठान में कृषकों को जैविक खाद के संबंध एवं स्व सहायता समूहों के लिए मल्टीएक्टिविटी की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा छायादार, फलदार पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गौठानों में पशुओं की देखभाल एवं उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और गौठान में पशुओं के लिए पानी, चारा की व्यवस्था रहेगी। उल्लेखनीय है कि जिले में 10 जुलाई से खरीफ फसलों को पशुओं से चरने से बचाने के लिए रोका-छेका अभियान चलाया जा रहा है।
 
छत्तीसगढ़ी खेलों की होगी प्रतियोगिता, व्यंजनों की खुशबू से महकेगा गौठान
हरेली तिहार के दिन गौठानों में गेड़ी-दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, रस्सा-कस्सी, भौंरा, नारियल फेंक प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी व्यंजन जैसे ठेठरी, खुरमी, चीला, गुलगुला भजिया, बरा आदि के स्टॉल लगाए जाएंगी, जिसकी खुशबू से गौठान महकेंगे।

See also  क्या बढ़ने वाला है लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स? इनकम टैक्स विभाग ने बताई सच्चाई

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!