Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

घर पर ही बनाएं काजू कतली…

काजू कतली एक बहुत ही स्वादिष्ट और भारत में पसंद की जाने वाली मिठाई है। इस मिठाई के बिना तो मानो हर त्यौहार अधूरा सा लगता है. हालांकि यह मिठाई बाजार से काफी महंगी मिलती है. लेकिन आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सिर्फ तीन ही सामग्री की जरूरत होती है। काजू ,चीनी इलायची पाउडर… तो फिर देर किस बात की है हमारे बताए गए आसान विधि का पालन करके काजू कतली आप घर पर ही बना सकते हैं।

सामग्री

एक कप काजू

आधा कप चीनी

1/4 इलायची पाउडर

Advertisment

घी चिकनाई के लिए

See also  कलेक्टर आकाश छिकारा ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए दिए निर्देश...

चांदी का वर्क

काजू कतली बनाने की विधि

एक कप काजू को मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लीजिए।

एक कड़ाही को धीमी आंच पर चढ़ाइए इसमें चीनी और पानी डालकर उबाल लीजिए।

चीनी और पानी को तब तक चलते रहिए जब तक के चीनी घुल ना जाए।

जब चीनी घुल जाए तो मिश्रण को तब तक उबालें, जब तक की ये गाढ़ा और चिपचिपा ना हो जाए।

अब आंच को धीमी कर दें और काजू का पाउडर और इलायची पाउडर इस मिश्रण में डाल दें इसे खूब अच्छे से मिला लें।

मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक की यह बड़ा ग_ा जैसा ना होने लगे। इसमें करीब 7 मिनट तक का वक्त लगेगा।

See also  “शिव को एक लोटा जल, कथावाचक को 31 लाख”

गैस बंद कर दीजिए और इसे 3 से 4 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।

जब यह ठंडा हो जाए तो हाथों से इसे थोड़ा गूथ लीजिये ताकि यह नरम हो जाए।

अगर मिश्रण बहुत ज्यादा सुख हो जाता है तो दूध की कुछ बूंद डालकर गूथ लीजिये।

अब एक परात के पीछे की ओर घी लगाकर चिकना कर लीजिए।

चिकनी की हुई सतह पर तैयार मिश्रण डालें और अपनी हथेलियां और बेलन पर घी लगा कर चिकना कर लें।

मिश्रण को बेलन से बिल लें।

अब इसे चाकू की मदद से चौकोर टुकड़ों में काट लें।

इसे तीन से चार मिनट के लिए ठंडा होने दें।

See also  युवाओं को रोजगार से जोड़ना हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

टुकड़ों को अलग करें और इसे आप चांदी के वर्क से सजा सकते हैं।

तैयार है आपकी काजू कतली ,आप इसे 20 से 25 दिन के लिए रख कर खा सकते हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!