Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

क्या विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स ने अपने बजट से दोगुनी कीमत में लॉक की OTT डील ?

मुंबई। विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसे इंडियन सिनेमा की सबसे बोल्ड फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म की कहानी आज और बीते कल के बीच में सफर करती है, जिसमें 16 अगस्त 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे की दिल दहला देने वाली सच्चाई की झलक दिखाई गई है। यह फिल्म देशभर में चर्चा का विषय बनने के बाद, अब पश्चिम बंगाल में शुरुआती बैन से बाहर निकल कर आखिरकार रिलीज हो चुकी है। ऐसे में अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स को उसके बजट से भी ज्यादा प्राइस में बेचा गया है।

See also  आईटी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ : यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार

एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, “द बंगाल फाइल्स थिएटर्स में शानदार परफॉर्मेंस कर रही है। इसी बीच खबर है कि इसके ओटीटी राइट्स ज़ी5 को ₹70 करोड़ से ज्यादा की डील में बेचे गए हैं, जो फिल्म के बजट से दोगुने हैं। फिल्म के बजट की तुलना में ओटीटी के लिए हासिल हुई कीमत काफी ज्यादा मानी जा रही है। हालांकि, सही आंकड़े के बारे में अभी पुष्टि होनी बाकी है।”

द बंगाल फाइल्स की कहानी और निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, जबकि इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

See also  राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सौजन्य मुलाकात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!