छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा।थाना अकलतरा पुलिस ने 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी अकलतरा भास्कर शर्मा के नेतृत्व में ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय एवं प्रतिभा राठौर द्वारा टीम के साथ रेड कार्यवाही कर आरोपी लखन केवट के कब्जे से 09 लीटर अवैध कच्ची महुवा शराब बरामद किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, प्रतिभा राठौर एवं थाना स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।



