Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

“माँ तुझे सलाम: शहीदों को समर्पित भव्य संगीतमय संध्या जल्द होगी आयोजित”

इंडियन आइडल फेम मोनिका पॉन्डाल पहली बार आएंगी छत्तीसगढ़, शहीदों को दी जाएगी सच्ची श्रद्धांजलि

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर एक बार फिर गूंजेगा देशभक्ति और गर्व का जयघोष। ISHIKA LIFE FOUNDATION द्वारा प्रस्तुत “माँ तुझे सलाम – शहीदों के नाम” सीजन-4 इस बार और भी भव्य रूप में लौट रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान और पत्रकार सम्मान जैसे गरिमामयी सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जो न सिर्फ राज्य के विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित करेगा बल्कि देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत एक सांस्कृतिक संध्या का साक्षी बनेगा।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इंडियन आइडल सीजन-14 की चर्चित कंटेस्टेंट मोनिका पॉन्डाल पहली बार छत्तीसगढ़ में अपनी प्रस्तुति देने आ रही हैं। उनके soulful और जोशीले गीत श्रोताओं को शहीदों की याद में सराबोर कर देंगे। इंडियन आइडल के मंच पर अपनी खास पहचान बनाने वाली मोनिका इस बार देशभक्ति गीतों से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रही हैं।

See also  CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें ऑनलाइन चेक

गोपल शर्मा, जो इस आयोजन के प्रमुख आयोजक हैं, उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम शहीदों की स्मृति, नारी शक्ति के सम्मान और मातृभूमि के प्रति निष्ठा को समर्पित होगा। इसके अंतर्गत “नारी आज के युग की”, “जांजगीर महोत्सव”, और “पत्रकार सम्मान” जैसे अलग-अलग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित कर उन्हें प्रेरणा स्रोत के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। एक विशेष सत्र “मां तुझे सलाम – आज की शाम शहीदों के नाम” के नाम पर रखा गया है, जिसमें शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Advertisment

कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और “Coming Soon” के बैनर के साथ इसकी तैयारी जोरों पर है। आयोजकों ने बताया कि इसकी तारीख और स्थान की जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।

See also  BIG NEWS : मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा अरेस्ट, रेप केस में हुई गिरफ्तारी…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!