Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BIG NEWS : मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा अरेस्ट, रेप केस में हुई गिरफ्तारी…

महाकुंभ मेले में वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। रेप के मामले में गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली हाई कोर्ट से बेल खारिज होने के बाद दिल्ली के नबी करीम थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि सनोज मिश्रा ने एक छोटे कस्बे से आने वाली, हीरोइन बनने की तमन्ना रखने वाली एक लड़की के साथ कई बार रेप किया।

नशीला पदार्थ खिलाकर रेप का आरोप

पीड़िता के मुताबिक, साल 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से हुई थी। उस समय वह झांसी में रहती थी। कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत होती रही और फिर डायरेक्टर ने 17 जून 2021 को उसे फोन कर बताया कि वो झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच चुका है। जब पीड़िता ने सामाजिक दबाव का हवाला देते हुए मिलने से इनकार कर दिया, तो आरोपी सनोज मिश्रा ने आत्महत्या की धमकी दी। इसके बाद डर के मारे पीड़िता उससे मिलने चली गई। अगले दिन 18 जून 2021 को आरोपी ने फिर फोन किया और आत्महत्या की धमकी देकर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया।

See also  आबकारी विभाग ने निकाय चुनाव के बीच पकड़ी 20 लाख की शराब...

फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर किया शोषण

Advertisment

आरोप है कि वहां से आरोपी उसे एक रिसॉर्ट में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने FIR में बताया कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया, तो वो इन्हें सार्वजनिक कर देगा। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही, उसे फिल्मों में काम दिलाने का लालच भी दिया।

मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग दे रहे थे सनोज मिश्रा

बता दें कि इससे पहले खबर आ रही थी कि महाकुंभ में मनके बेचते हुए सोशल मीडिया की क्वीन बनी मोनालिसा को लेकर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी अगली फिल्म दि डायरी ऑफ 2025 में लेने का ऐलान किया था। खबर ये भी थी कि सनोज मिश्रा मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं और कुछ जगहों पर मोनालिसा को साथ लेकर भी जा रहे हैं।

See also  Honda का गेमचेंजर मूव; 22 मई को City Facelift और ZR-V Hybrid की एंट्री, हुंडई वरना से होगा मुकाबला

लोगों ने किया ट्रोल

हाल ही में मोनालिसा को सनोज मिश्रा के साथ प्लेन का सफर करते हुए भी देखा गया। ऐसे में कई जगहों पर ये भी आरोप लग रहे थे कि सनोज मिश्रा मोनालिसा का फायदा उठाना चाह रहे हैं। इन आरोपों के जवाब में सनोज मिश्रा ने बाकायदा जवाब दिया था। सनोज मिश्रा ने कहा था कि जब उन्हें पता चला कि मोनालिसा नाम की लड़की कुंभ मेले में वायरल हो रही है, तो उन्होंने पहली बार उसे देखा। उन्होंने कहा कि मोनालिसा के आस पास लोगों का जमघट लगा रहता था और लोग उसकी रील बना रहे थे लेकिन किसी ने भी उस गरीब लड़की की मदद नहीं की। सनोज ने कहा कि मोनालिसा का परिवार टेंट में रहता है और उनके पास घर तक नहीं है। ऐसे में लोग मदद करने की बजाय उसे तंग ज्यादा कर रहे थे।

See also  बुथ चलो अभियान के तहत जिला महासमुंद के अनेक गांवों में पहुंचे राजेश्री महन्त, अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों से किया विचार-विमर्श...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!