Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भगवान श्रीराम हमेशा सत्य मार्ग पर चलते थे – राजकुमार साहू, गोधना में आयोजित अखंड नवधा रामायण शामिल हुए सभापति…

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ विकासखंड क्षेत्र के आदर्श पंचायत गोधना में अखंड नवधा रामायण यज्ञ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ विगत 18 अक्टूबर को हुआ, वहीं समापन 28 अक्टूबर को किया जायेगा। नवधा रामायण में जिला पंचायत के सभापति राजकुमार साहू शामिल हुए। यज्ञ स्थल पहुंचने पर सर्वप्रथम श्री साहू ने भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। उपस्थित ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री रामचंद्र हमेशा सत्य मार्ग पर चलते थे, इसीलिए भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है। श्री राम ने मर्यादा के पालन के लिए राज्य, मित्र, माता पिता, यहाँ तक की पत्नी का भी साथ छोड़ा। इनका परिवार आदर्श भारतीय परिवार का प्रतिनिधित्व करता है। श्री राम रघुकुल में अवतरित थे, जिसकी परंपरा प्राण जाए पर वचन ना जाये की थी। अखण्ड नवधा में आचार्य रुद्रेश कुमार दुबे, सचिन शुक्ला, वही यजमान के रूप में देवेंद्र साहू, भागवत धीवर, सुनील साहू, रामकुमार साहू, आयोजन समिति के अध्यक्ष हरनारायण साहू, सचिव तीज राम कश्यप, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

See also  मानस गायन प्रतियोगिता में कहार मुहल्ला को मिला प्रथम पुरस्कार, स्व.टीके दुबे स्मृति में एक दिवसीय रामायण का आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!