Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ में गोल्फ खेलों का अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर, इससे देश-विदेश में खेलों के क्षेत्र में बनेगी प्रदेश की पहचान : ओपी चौधरी…

पंजाब प्रथम और महाराष्ट्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नवा रायपुर में 24 से 26 अक्टूबर तक नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का हुआ आयोजन। देश के 20 राज्यों की टीमों ने लिया हिस्सा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खेलों की शानदार अधोसंरचना तैयार हो रही है और राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन लगातार कर रहे हैं। परंपरागत खेलों के साथ ही गोल्फ जैसे खेलों के आयोजन से छत्तीसगढ़ को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान मिली है। यह बात नेशनल गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित गोल्फ खेल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में वित्त और आवास मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लोग अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार द्वारा इन्हें लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय के 5 विद्यार्थी पर्वतारोही अभियान प्रशिक्षण हेतु मनाली रवाना...

ओ पी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ खनिज, वन, उद्योग आदि क्षेत्रों में विकसित राज्य है। नवा रायपुर को प्रदूषण मुक्त शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। नवा रायपुर में पानी की उपलब्धता भरपूर है। यहां पर पीपल फॉर प्यूपिल का कैंपेन चलाकर पर्यावरण को स्वस्थ्य बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में गोल्फ के खेल के संभावनाओं को बढ़ाने के लिये यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। नवा रायपुर में गोल्फ खेल के लिए 200 एकड़ का क्षेत्र सुरक्षित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, एन.आर.डी.ए. के सीईओ सौरभ कुमार सहित सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित थे।

See also  जांजगीर-चांपा में मतदाता सूची का बड़ा अपडेट : 33 हजार से ज्यादा नाम होंगे निरस्त

गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जक्सय साह ने कहा कि गोल्फ में धैर्य और एकाग्रता की जरूरत होती है। इस खेल को छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक ले जाएं, इस खेल को बढ़ावा देने की जरूरत है।

नेशनल गोल्फ फेडरेशन के संस्थापक एवं महासचिव आर्यवीर आर्य ने कहा कि गोल्फ के प्रति उत्साह ने सिद्ध कर दिया कि गोल्फ को छत्तीसगढ़ में बढ़ावा दिया जा सकता है। खेल के इस आयोजन में सरकार ने मदद दी। इस प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर छत्तीसगढ़ का नाम गोल्फ खेल में नाम रोशन कर दिया। गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया (जीएफआई) खेल, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और विजन भारत 2047 के लिए काम करने प्रतिबद्ध है। नवा रायपुर में चौंपियनशिप का आयोजन होने से नवा रायपुर के गोल्फकोर्स को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने का प्लेटफार्म तैयार होगा।

See also  केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल, पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी...

विजेताओं को मिला पुरस्कार

Advertisment

चैंपियनशिप के लिए पहला पुरस्कार पंजाब को 10 लाख रुपए, वाउचर एवं ट्रॉफी तथा महाराष्ट्र को रनरअप पुरस्कार के रूप में 6 लाख रुपए, वाउचर एवं ट्रॉफी दिया गया। अन्य पुरस्कारों में विजेता संजू की आईफोन 16 प्रो मैक्स तथा एम.के. मोहंती को विजेता नेट को आईफोन 16 प्रो दिया गया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!