Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भगवान कपिल मुनि जी सांख्य दर्शन के प्रवर्तक हैं – पंकजा-प्रज्ञा दीदी, सभापति निवास में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीमद् भागवत कथा…

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति एवं भाजपा नेता राजकुमार साहू के चाम्पा स्थित निवास में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। भव्य कर्मा नृत्य के साथ कलश यात्रा निवास स्थान से निकलकर बरपाली चौक, परशुराम चौक होते बंधवा तालाब पहुँची जहां से कलश में जलभर कर पुनः यज्ञ स्थल पहुची। गौरतलब है कि कथा व्यासपीठ पंकजा दीदी एवं प्रज्ञा दीदी विराजमान हुई जो अमृतमयवाणी से लोगों को कथा का रसपान करा रही हैं। कलश यात्रा पश्चात वेदी पूजन के साथ कथा प्रारंभ किया गया। कथा वाचिकाओ द्वारा 18 नवम्बर सोमवार कपिल अवतार, सती चरित्र, ध्रुव प्रसंग जड़ भरत कथा सुनायी गयी। पंकजा दीदी एवं प्रज्ञा दीदी ने सती चरित्र, ध्रुव चरित्र व कपिल अवतार के प्रसंगों का वर्णन किया। बताया कि भगवान विष्णु ने पांचवा अवतार कपिल मुनि के रूप में लिया। इनके पिता का नाम महर्षि कर्दम व माता का नाम देवहूति था। शरशय्या पर पड़े हुए भीष्म पितामह के शरीर त्याग के समय वेदज्ञ व्यास आदि ऋषियों के साथ भगवान श्री कपिल मुनि जी भी वहां उपस्थित थे। भगवान कपिल मुनि जी सांख्य दर्शन के प्रवर्तक हैं। श्री गुरू भगवान कपिल महामुनि जी भागवत धर्म के प्रमुख बारह आचार्यों में से एक हैं। वही 19 नवम्बर मंगलवार को प्रहलाद प्रसंग, नरसिंह प्राकट्य की कथा, 20 नवम्बर बुधवार को वामन अवतार, श्रीराम एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा, 21 नवम्बर गुरूवार को बाल लीला, गिरीराज पूजा,महारास की कथा, 22 नवम्बर शुक्रवार को मथुरा गमन, कंस उद्वार, रूख्मणी विवाह, 23 नवम्बर को शनिवार को सुदामा चरित्र, परिक्षीत मोक्ष की कथा, विश्राम चढ़ोत्री एवं 24 नवम्बर रविवार को तुलसी वर्षा, गीता पाठ, सहस्त्रधारा, ब्राम्हण भोज, यथा योग्य भण्डरा का आयोजन के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन होगा। यजमान के रूप में शिवकुमार साहू व श्रीमती खिलेश्वर साहू बैठे हुए है। कलश यात्रा में कोरबा जिला के साहू समाज के अध्यक्ष गिरजा साहू, ट्विंकल भाटिया, आचार्य अमित मिश्रा, अमित सिंह, चूड़ामणि राठौर, रवि यादव, सिवनी के उपसरपंच चन्द्रकुमार राठौर,शेवता साहू, श्रीमती वीना साहू, लक्ष्मण याहू, जगमोहन साहू, गिरधर साहू, रामाधार साहू, मिठाईलाल साहू, पुनीराम साहू, शांतिलाल साहू, बंशीलाल साहू, जीवनलाल साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल हुए।

See also  फिल्मफेयर पंजाबी अवॉर्ड्स 2025 की आठ साल बाद वापसी, पीसीए स्टेडियम मोहाली करेगा पहली बार मेजबानी…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!