Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

LIC ने भरी सरकारी खजाने की तिजोरी, दिया 7324 करोड़ रुपये का डिविडेंड

LIC India Dividend: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने शुक्रवार (29 अगस्त) को कारोबारी साल 2024-25 के लिए भारत सरकार को 7,324.34 करोड़ का डिविडेंड चेक दिया. LIC के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर आर दोरईस्वामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को यह चेक सौंपा. 26 अगस्त को हुई LIC की वार्षिक आम बैठक के दौरान कंपनी के शेयरहोल्डर्स को इसे मंजूरी दी थी.

मौके पर ये सभी रहे मौजूद

इस मौके पर वित्तीय सेवा विभाग के सचिव नागराजू एम. और संयुक्त सचिव प्रशांत कुमार गोयल सहित वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. वहीं, LIC की तरफ से मैनेजिंग डायरेक्टर सतपाल भानु, दिनेश पंत, रत्नाकर पटनायक और नॉदर्न जोन के जोनल मैनेजर (इनचार्ज) जे.पी.एस. बजाज मौजूद रहे.

See also  बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार 43 लोगों की जमानत मंजूर…

एलआईसी में सरकार की बड़ी हिस्सेदारी
बता दें कि एलआईसी में सरकार की हिस्सेदारी 96 परसेंट है. सरकार के पास इसके 6,103,622,781 (610 करोड़) शेयर हैं. LIC ने़ 12 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अपने निवेशकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया है और इस तरह से सरकार को 7324 करोड़ रुपये का उनका हिस्सा दिया गया है. LIC जल्द ही अपने 69 वर्ष करने जा रही है. इंश्योरेंस कंपनी ने बताया कि 31 मार्च, 2025 तक उनका एसेट्स बेस 56.23 लाख करोड़ रुपये है. इस दौरान यह भी बताया गया कि यह फिलहाल भारत की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है.

See also  दुर्ग: लापरवाही-भ्रष्टाचार की मिसाल! करोड़ों की सिटी बस सेवा हुई कबाड़, अब नीलामी में बेचने की तैयारी

एलआईसी के शेयर
शुक्रवार को एलआईसी के शेयर 853.65 रुपये के भाव पर बंद हुए. बीते एक हफ्ते में इसके शेयरों में 4.85 परसेंट की गिरावट आई है. वहीं, पिछले एक महीने में इसने 4.34 परसेंट का नेगेटिव रिटर्न दिया है. इस साल अब तक एलआईसी के शेयर 4.47 परसेंट तक फिसल चुके हैं. जबकि पिछले साल में इसमें 21.42 परसेंट की गिरावट आ चुकी है. हालांकि, इन सबके बीच एलआईसी के शेयरों ने पिछले तीन सालों में 25.53 परसेंट का रिटर्न भी दिया है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!