Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दुर्ग: लापरवाही-भ्रष्टाचार की मिसाल! करोड़ों की सिटी बस सेवा हुई कबाड़, अब नीलामी में बेचने की तैयारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जनता की सुविधा के लिए शुरू की गई सिटी बस सेवा अब भ्रष्टाचार और लापरवाही का उदाहरण बन गई है। करोड़ों रुपए की लागत से खरीदी गई बसें अब डिपो में खड़ी हैं और कबाड़ बन चुकी हैं। संचालन में हुई चूक और रखरखाव में लापरवाही के कारण बसों की हालत इतनी बिगड़ गई कि अब इन्हें न्यूनतम मूल्य पर नीलाम किया जा रहा है।

20 करोड़ की बसें अब जर्जर
भिलाई नगर पालिका निगम ने साल 2018 में करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से 69 बसें खरीदी थीं। लेकिन समय पर रखरखाव न होने और संचालन एजेंसी की ब्लैकलिस्टिंग के कारण बसें जर्जर हो गईं। डिपो में खड़ी लगभग 60 प्रतिशत बस पार्ट्स चोरी हो चुके हैं। न सुरक्षा व्यवस्था, न समय पर जांच और न ही चोरी रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया।

See also  सक्ती : 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 45 साल का आरोपी गिरफ्तार

तीसरी बार नीलामी की कोशिश
चोरी की शिकायत थाने में लंबित है, लेकिन अब तक FIR दर्ज नहीं की गई। अब इन 69 बसों को मेटल स्क्रैप ट्रेड कारपोरेशन लिमिटेड (MSTC) के माध्यम से नीलाम किया जा रहा है। यह तीसरी बार नीलामी की कोशिश है क्योंकि पहले दो बार बोली असंतोषजनक रही। इस बार न्यूनतम मूल्य 2.75 करोड़ रुपए तय किया गया है और केवल MSTC पोर्टल पर पंजीकृत बिडर ही भाग ले सकेंगे। निगम आयुक्त राजीव पांडे के अनुसार यह कार्रवाई जिला कलेक्टर के आदेश पर की जा रही है।

अगला कदम क्या होगा?
अब यह देखना होगा कि इस बार नीलामी पूरी होती है या फिर चौथी बार प्रक्रिया शुरू करनी पड़ेगी। करोड़ों की जनता सुविधा वाली बस सेवा अब कबाड़ और भ्रष्टाचार की कहानी बन चुकी है, जिससे प्रशासन और निगम पर सवाल उठ रहे हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!