Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

लीजेंड 90 लीग: गप्टिल की आंधी में उड़ा बिग बॉयस का खेमा, 49 गेंदों में जड़ दिए 160 रन…

रायपुर (छत्तीसगढ़),। “ये गप्टिल की लाइव बल्लेबाजी है, कोई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का कमाल नहीं” कुछ ऐसी ही आवाज आ रही थी कमेंट्री बॉक्स में बैठे सुमित मिश्रा के मुख से। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रही लीजेंड 90 लीग में रोज नए कारनामे हो रहे हैं और ऐसा ही कुछ देखने को मिला आज चंडीगढ़ वॉरियर्स और बिग बॉयस के बीच खेले गए लीग के आठवें मुकाबले में।

टॉस जीतकर छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की ओर से पारी की शुरुआत करने आए मार्टिन गप्टिल और ऋषि धवन ने शुरुआत तो सधी हुई की, लेकिन फिर ऐसा गियर बदला जिसकी बिग बॉयस के गेंदबाजों ने कल्पना भी नहीं की होगी।

See also  छपोरा सब स्टेशन में बिजली विभाग की बड़ी अनियमितता उजागर रसूखदार के लिए शिफ्ट की गई 11000 केवी लाइन, विभाग लीपा-पोती में व्यस्त

हुई चौकों छक्कों की बारिश

गप्टिल ने 326 के स्ट्राइक रेट से महज 49 गेंदों पर नाबाद 160 जड़ कर छत्तीसगढ़ वॉरियर्स को बिग बॉयस उन्नीकारी के खिलाफ 89 रनों की बड़ी जीत दिलाई, जो विपक्षी टीम के कुल स्कोर से भी ज्यादा था। शांत शुरुआत करने के बाद एक बार जब गप्टिल ने लय पकड़ी, तो उन्होंने महज 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन असली धमाका 12वें ओवर में हुआ, जब उन्होंने ईशान मल्होत्रा के एक ओवर में 29 रन बटोरे और सिर्फ 34 गेंदों में शतक बना दिया। इसके बाद अगली 13 गेंदों में उन्होंने 50 रन और जोड़ते हुए टीम को 240 के स्कोर तक पहुंचा दिया। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और 16 छक्के लगाए।

See also  महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता ही असली सशक्तिकरण का आधार -  बालेश्वर साहू

ऋषि धवन ने निभाया पूरा साथ

Advertisment

जहां मार्टिन ने नाबाद 160 रनों का स्कोर खड़ा किया तो, ऋषि धवन ने भी 42 गेंदों में 76 रन बनाकर उनका भरपूर साथ दिया। दोनों ने मिलकर 240 रनों की अविजित साझेदारी की, जो टूर्नामेंट की सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ वॉरियर्स टूर्नामेंट का पहला 200+ स्कोर खड़ा करने वाली पहली टीम भी बन गई है।

बिग बॉयस का कमजोर जवाब

बड़े लक्ष्य के सामने बिग बॉयस का प्रदर्शन काफी फीका रहा। टीम शुरुआत से ही काफी दबाव में नजर आई। शुरुआत करने आए जतिन सक्सेना (4) और कप्तान ईशान मल्होत्रा (11) के निजी स्कोर पर जल्द ही पवेलियन लौट गए। सौरभ तिवारी (37) और रॉबिन बिष्ट (नाबाद 55) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 4 विकेट गंवाकर 151 रन तक ही पहुंच सकी और उसे 89 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ वॉरियर्स अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

See also  जिले के अलग-अलग जगहों से 66 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!