Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

‘लाल परी’ छोड़िए, बिहार की मनीषा रानी ने ‘ब्लू परी’ बनकर लूट लिए लाखों दिल, स्विम सूट में कहर बरपाया

मुंबई : बिहार की एक्ट्रेस मनीषा रानी का नाम ‘बिग बॉस’ और ‘झलक दिखला जा’ के बाद काफी पॉपुलर हुआ. सोशल मीडिया पर भी मनीषा के चर्चे बने रहते हैं और इस बार मनीषा अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरों के लिए चर्चा में आई हैं. मनीषा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से कुछ में उन्होंने ब्लू स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहना हुआ है. इन तस्वीरों में मनीषा रानी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. इसके अलावा उन्होंने अपनी कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं जो उन्होंने होटल और दूसरी जगहें पर खिंचवाई हैं.

मनीषा रानी ने इंस्टाग्राम पर करीब 17 तस्वीरें शेयर की हैं जो अलग-अलग तरह की हैं. इनमें स्विमिंग पुल के पास वाली तस्वीरें भी हैं जहां मनीषा ने पोज दिया है. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘यहां लाल परी नहीं आपकी ब्लू परी हाजिर है, आखिरी फोटो मिस ना करें.’

See also  छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा शाला त्यागी और अप्रवेशी न रहे: इंजी. रवि पाण्डेय...

इन तस्वीरों में मनीषा ने अपने शूट की फोटो भी एड की हैं. उन्होंने स्विमिंग पूल, होटल रूम, रिसॉर्ट और कई अलग-अलग जगह की तस्वीरें भी शेयर की हैं. कमेंट बॉक्स में मनीषा रानी के फैंस ने जमकर हार्ट इमोजी शेयर की और लोग उनकी इन सभी तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं.

कौन हैं एक्ट्रेस मनीषा रानी?
9 जून 1997 को बिहार के मुंगेर जिले में जन्मीं मनीषा रानी सोशल मीडिया की फेमस पर्सनैलिटी हैं. मनीषा ने बताया था जब वो 8 साल की थीं तब उनके पैरेंट्स अलग हो गए थे और उनकी परवरिश पिता ने की थी. मनीषा ने कोलकाता में ग्रेजुएशन किया और वहीं पर डांस की क्लासेस भी ली. पहली बार मनीषा रानी रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 5 में नजर आई थीं, लेकिन कुछ एपिसोड्स के बाद एलिमिनेट हो गई थीं.

See also  पीएम मोदी ने जल संरक्षण का संकल्प दोहराने की अपील की

Advertisment

मनीषा रानी

वहीं 2020 में ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी’ से बतौर एक्ट्रेस मनीषा रानी ने एक्टिंग में डेब्यू किया था. 2023 में बिग बॉस ओटीटी 2 से मनीषा रानी काफी पॉपुलर हुईं और यहां वो सेकेंड रनरअप रहीं. इसके बाद मनीषा रानी झलक दिखला जा 11 में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं जो उस सीजन की विनर बनीं. मनीषा रानी ने इसके बाद कई म्यूजिक वीडियो किए जो हिट रहे और अब मनीषा एक चर्चित पर्सनैलिटी हैं जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!