Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा, सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कोड़ातराई में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण…

नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा, सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कोड़ातराई में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण

हितग्राहियों से चर्चा कर जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभों के संबंध में ली जानकारी

शासन की विभिन्न योजनाओं के 3088 हितग्राहियों को सहायता राशि व सामग्री का किया गया वितरण

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खरगे व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गरिमामय उपस्थिति में रायगढ़ जिले के कोड़ातराई में आज भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर खड़गे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कोड़ातराई में विभागो द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालो का निरीक्षण किया। उनके द्वारा स्टालों में हितग्राहियों से चर्चा कर विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओ का लाभ मिलने के संबंध में जानकारी ली गई। इसके साथ ही इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओ के 3088 लाभान्वित हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रूपये की सामग्री व सहायता राशि वितरित की गई। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिससे आमजन लाभान्वित हुए।

See also  BREAKING NEWS:लुधियाना DC ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी: सूत्र

रायगढ़ जिले के कोड़ातराई में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में स्टॉल निरीक्षण के दौरान अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क रीपा के स्टॉल में लक्ष्मी समूह डोगीतराई के कोदो, कुटकी, रागी, बाजरा आदि मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट, तरडा रीपा के बेलमेटल मूर्तियां, संबलपुरी साड़ी, शूट पीस, शर्ट सहित अन्य प्रोडक्ट, रीपा लैलूंगा के मिट्टी बर्तन, रीपा तमनार के जुट बैग, बेकरी सामग्री, भूपदेवपुर रीपा के बांस निर्मित बंबू क्राफ्ट, स्कूल बैग और सूपा रीपा के गोबर पेंट, फिनाईल आदि अन्य उत्पाद का अवलोकन किया गया।

Advertisment

इसी प्रकार वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग वनमंडल रायगढ़ धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ द्वारा लघु वनोपज से बनने वाले मधुमेह नाशक चूर्ण, गुड़मार चूर्ण, हर्रा चूर्ण, आमलकी चूर्ण, त्रिफला चूर्ण, अश्वगंधा चूर्ण सहित अन्य उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा नरवा विकास योजना, वृक्ष संपदा योजना, कृष्ण कुंज आदि को भी मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत लाभांवित बच्चों के पालकों द्वारा निर्मित फोटो फ्रेम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेट किया गया। इसके साथ ही स्टॉल पर मुख्यमंत्री द्वारा दस सदस्यीय हरित लक्ष्मी स्व सहायता समूह सराईपाली की अध्यक्ष श्रीमती पद्मा को छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।

See also  जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदको ने सुनाई अपनी समस्या, कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से निराकरण करने के दिए निर्देश...

रेशम विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खरगे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभागीय सिल्क समग्र योजना से लाभान्वित कल्याणी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सुमती शाह से कोसा धागाकरण कार्य से होने वाले लाभ की जानकारी ली। जिस पर सुमती शाह द्वारा बताया गया कि इस कार्य से उनके द्वारा कोसा धागा का निर्माण किया जा रहा है। जिससे उनका जीवीकोपार्जन हो रहा है और वह लाभांवित हो रही हैं। उनके द्वारा बताया गया कि इस कार्य के माध्यम से ही उनके द्वारा अपनी लड़की की शादी और अपना जीवन बीमा कराया गया है। इसके साथ ही रेशम विभाग द्वारा स्टॉल में टसर स्पन धागा, मलबरी कोसा, टसर प्रक्षेत्र, टसर कृमिपालन आदि की प्रदर्शनी लगाई गई।

See also  भागवत कथा से पूरा गांव हो जाता हैं भक्तिमय - राजकुमार साहू, पीथमपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सुनने पहुँचे सभापति...

इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा हाट बाजार क्लिनिक योजना, पोषण पुनर्वास केंद्र, हमर लैब, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना, उद्यानिकी विभाग द्वारा बाड़ी योजना, फल क्षेत्र विस्तार, सब्जी क्षेत्र विस्तार तथा लोक स्वास्थ्य विभाग, मछली पालन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय गतिविधियो और योजनाओं की जानकारी दी गई।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!