Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने किया केसी राठौर का सम्मान…

जांजगीर-चांपा। अंचल के जन नायक एवं पूर्व मंत्री स्व. बिसाहूदास महंत की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर के बीडी महंत स्मृति बालोद्यान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त शासकीय कर्मी केसी राठौर का सम्मान किया और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की मंगल कामना की।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, जांजगीर में 23 जुलाई 2024 को आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने पूर्व मंत्री स्व. बिसाहूदास महंत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद क्षेत्र के वरिष्ठजनों का सम्मान किया। इसी क्रम में कलेक्टोरेट जांजगीर-चांपा में लंबे समय तक कार्य करने के बाद सेवानिवृत्त हुए केसी राठौर को नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने स्मृति चिन्ह एवं छतरी भेंट कर उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल सहित बड़ी संख्या में अंचल के लोग मौजूद रहे।

See also  PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फ्रांस में होगी मुलाकात, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!