Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

90 लाख की ठगी का खुलासा: सोना नवीनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, 24 घंटे में महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती। सक्ती जिले की बाराद्वार पुलिस ने करीब 90.28 लाख रुपये की संगठित धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने सोना नवीनीकरण (गोल्ड रिन्यूअल) और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर पीड़ित और उसके परिवार के बैंक खातों से विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों के जरिए बड़ी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली थी।

पुलिस के अनुसार, मूलचंद राठौर (48 वर्ष), मूल निवासी ग्राम मल्दी (थाना सक्ती) एवं वर्तमान निवासी ग्राम जेठा (थाना बाराद्वार), ने 5 मई 2026 को थाना बाराद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पेण्ड्रा निवासी रेखा राठौर, पुष्पांजली राठौर, अफरोज खान और सुभाष साहू ने सोना नवीनीकरण एवं ऋण अवधि बढ़ाने का प्रलोभन देकर सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की।
आरोपियों ने पीड़ित, उसकी पत्नी और दोनों पुत्रों के विभिन्न बैंक खातों से यूपीआई, एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस के माध्यम से अपने खातों में कुल 90 लाख 28 हजार 500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

See also  चांपा में कांग्रेस का ‘पावर कॉरिडोर’! महंत के साथ जुटे साहू-कश्यप, सियासी हलकों में बढ़ी हलचल, जैजैपुर विधायक के निवास पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मुलाकात ने दिए कई राजनीतिक संकेत

बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 282/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 61(2) एवं 112 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी भुनेश्वरी पैंकरा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

Advertisment

24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

See also  रायपुर में दर्दनाक हादसा! ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी ने स्कूली बच्चों को कुचला

विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए योजनाबद्ध घेराबंदी कर 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में—

1. रेखा राठौर (37 वर्ष), निवासी निमधा, थाना मरवाही, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।

2. अफरोज खान (46 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती, पेण्ड्रा, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।

3. सुभाष कुमार साहू (34 वर्ष), निवासी भरत चौक, चिंगराजपारा, चांटीडीह, बिलासपुर।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अधिक पैसा कमाने के उद्देश्य से संगठित गिरोह बनाकर पीड़ित को झांसे में लिया और 31 अक्टूबर 2025 से 5 मई 2026 के बीच कई किस्तों में उसके परिवार के खातों से रकम ट्रांसफर कराकर धोखाधड़ी की।

एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, मामले में पुष्पांजली राठौर की भूमिका भी सामने आई है। उसकी तलाश की जा रही है और प्रकरण की विवेचना जारी है।

See also  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में करियर कॉउन्सिलिंग कार्यक्रम आयोजित...

पुलिस की सख्त चेतावनी

सक्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धोखाधड़ी, लूट, डकैती और अन्य संगीन अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के निवेश, बैंकिंग या लोन संबंधी प्रलोभनों में आने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।

इन पुलिस अधिकारियों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सहायक उपनिरीक्षक यशवंत राठौर, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, प्रधान आरक्षक प्रेम नारायण राठौर, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, आरक्षक योगेश राठौर, राकेश राठौर तथा महिला आरक्षक रूपा लहरे का सराहनीय योगदान रहा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!