Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर चांपा: प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ब्लास्ट-फर्नेस में हुआ बड़ा हादसा-13 कर्मचारी हुए घायल…

किया गया उन्हें रायपुर रेफर

जांजगीर-चांपा। प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उनके ओल्ड 15 टन ब्लास्ट-फर्नेस में अचानक धमाका हो गया। इस हादसे में मौके पर काम कर रहे 13 अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर और रायपुर स्थित नारायणा अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में सुरेश कुमार चंद्रा, अनूप चतुर्वेदी, दूज राम चंद्रा, प्रसन्न जीत राय, नीरज सिंह, उदय शंकर ओझा, बृजकिशोर यादव, रमेश सूर्यवंशी, शंकर यादव, राजेंद्र कुमार, शिव कुमार केवट, सरकार सिंह और राजेश प्रजापति आदि नामक व्यक्ति घायल बताये जा रहे हैं।
जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में आज शाम उनके ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट हुआ है, जिसमें कंपनी के 13 अधिकारी एवं कर्मचारी के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर हमारे द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रवाना किया गया है। इसके अलावा घटनास्थल पर तुरंत इंडस्ट्रियल सेफ्टी इंस्पेक्टर और एफएसएल अधिकारी से जांच कराई जा रही है।
जांच उपरांत घटनास्थल को सील कर दिया गया है और आगे की कार्यवाही जारी है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी की मृत्यु की कोई सूचना नहीं है। हादसे के समय फैक्ट्री में कुछ ठेका कर्मचारी और कुछ नियमित कर्मचारी मौजूद थे। सभी को आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है और उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।

See also  बोर्ड परिणाम में जांजगीर-चांपा फिर फिसड्डी, जिम्मेदारों की लापरवाही से 32वें पायदान पर सिमटा जिला, करोड़ों खर्च के बावजूद नहीं सुधरी शिक्षा की गुणवत्ता, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!