Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

Kerala Wayanad Landslide Live: वायनाड में भूस्खलन से 49 लोगों की मौत… चार गांव बहे, सेना ने संभाला मोर्चा…

वायनाड के मेप्पाडी के पास पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन की घटना सामने आई है। इस हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बात की और उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

250 लोगों की टीम कर रही राहत व बचाव कार्य

हादसे में प्रभावित 48 लोगों का चल रहा इलाज

मृतक के परिजन को दो लाख रुपये देगी सरकार

एजेंसी, वायनाड Landslide in Wayanad। केरल में जारी भारी बारिश के बीच मंगलवार को वायनाड में भूस्खलन में हो गया। इस हादसे में 49 लोगों की मौत हो गई, जबकि 400 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इधर, स्थिति पर नियमंत्रण पाने के लिए सेना बुलाई गई है। हादसा वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास पहाड़ी क्षेत्र में हुआ है। अब तक चार लोगों के शवों को निकाल लिया गया है।

See also  ऐलान, UPSC मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेंगे 1 लाख...

सदन में उठा मुद्दा
वायनाड में हुए भूस्खलन का मुद्दा संसद भी उठा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में कहा कि सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। हम सब वायनाड के लोगों के साथ है।

Advertisment

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
इस हादसे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। समाचार एजेंसी ने केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के हवाले से बताया कि वैथिरी, कलपट्टा, मेप्पडी और मननथावाडी अस्पताल सहित अन्‍य सभी अस्पतालों को तैयार कर लिया गया है। वायनाड में स्वास्थ्य कर्मियों की अधिक टीमों को तैनात किया जाएगा।

इसके साथ ही स्वास्थ्य ने एक नियंत्रण कक्ष भी खोला है और आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए हैं।

See also  रिमझिम फुहारों के बीच सौगातों की बरसात, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छह करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा गई...

पीएम मोदी ने की सीएम विजयन से बात
इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बात की। पीएम ने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि ‘वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और उन घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। सभी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान चल रहा है।

राहत राशि की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हादसे को लेकर राहत राशि की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

See also  UAE ने OPEC छोड़ने का किया ऐलान! वैश्विक तेल बाजार में बढ़ी हलचल

राहुल गांधी ने जताया दुख
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने गांधी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्‍होंने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि मैंने केरल के मुख्यमंत्री और वायनाड जिला कलेक्टर से बात की है, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि बचाव अभियान चल रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!