Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कवर्धा पुलिस की कार्रवाई : 36 घंटे के भीतर सामूहिक दुष्कर्म मामले के 3 आरोपी गिरफ्तार…

कबीरधाम,26 सितम्बर। कबीरधाम जिले में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मात्र 36 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, उच्चस्तरीय प्रोफेशनलिज्म और समन्वित प्रयास का नतीजा है।

गिरफ्तार आरोपी
जितेन्द्र खरे उर्फ जित्तु (22 वर्ष), निवासी उर्जा पार्क के पास, वार्ड क्रमांक 09, कवर्धा
नसीम अहमद उर्फ छोटू (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 22, एकता चौक, कवर्धा

मोहम्मद सरफराज उर्फ सफ्फु (21 वर्ष), निवासी डालडापारा, आदर्शनगर, कवर्धा

घटना का विवरण
पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना कवर्धा में अपराध दर्ज किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, तीन युवकों ने युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

See also  34 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार... जांजगीर पुलिस की कार्यवाही...

पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) और पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) स्वयं निगरानी करते रहे। एएसपी पुष्पेंद्र बघेल, पंकज पटेल सहित जिले के सभी डीएसपी की देखरेख में कई विशेष टीमें गठित की गईं।

Advertisment

पुलिस टीमों ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। साथ ही बड़े पैमाने पर छापामारी कर लगभग 200 संदिग्धों से पूछताछ की गई। पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और सघन घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता ने की पहचान
कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में पीड़िता ने आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार भी किया। जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

See also  RAIPUR NEWS : स्कूल के खेल मैदान में गिरी आकाशीय बिजली, छात्र की मौत…

“जीरो टॉलरेंस” नीति
कबीरधाम पुलिस ने साफ किया है कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों के प्रति उनकी नीति जीरो टॉलरेंस की है। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के खिलाफ अपराध करने वाले किसी भी आरोपी को कानून के शिकंजे से बख्शा नहीं जाएगा।

शामिल अधिकारी और टीमें
गिरफ्तारी अभियान में निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, रूपक शर्मा, लालजी सिन्हा, योगेश कश्यप, मनीष मिश्रा, उमाशंकर राठौर, महेश प्रधान, अमित कश्यप, संतोष मिश्रा, महिला थाना प्रभारी भुनेश्वरी साहू राठौर, साइबर सेल और जिले के अन्य थाना प्रभारियों की विशेष भूमिका रही।

पुलिस की अपील
कबीरधाम पुलिस ने आम जनता से अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील की है और कहा है कि संवेदनशील मामलों में पीड़िता की गोपनीयता और गरिमा बनाए रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए।

See also  सनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में है - देवजी भाई पटेल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!