Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कँवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं कौशल्या देवी साय, अमर सुल्तानिया ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर दी बधाई

जांजगीर-चांपा। जिले के सक्रिय नेता एवं जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास ‘बगिया’ पहुंचकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कौशल्या देवी साय को कँवर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर अमर सुल्तानिया के साथ भाजपा नेता जितेंद्र खांडे एवं सुनील पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
अमर सुल्तानिया ने कहा कि कौशल्या देवी साय को यह जिम्मेदारी मिलना न केवल कँवर समाज के लिए, बल्कि सामाजिक समरसता और संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में समाज को नई दिशा मिलेगी और सामाजिक एकजुटता को बल प्राप्त होगा।
इस दौरान उन्होंने सम्मान स्वरूप शॉल भेंट कर अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। मुलाकात के दौरान प्रदेश एवं जिले से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। कौशल्या देवी साय ने शुभेच्छाओं के लिए आभार प्रकट करते हुए जनहित में सतत कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

See also  छत्तीसगढ़ रायपुर:भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय रायपुर में जिला जांजगीर चांपा के संगठन कामकाजी आवश्यक बैठक में उपस्थित हुए

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!