Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

क्राइम ब्रेकिंग: 3 साल की बच्ची से रेप, 13 साल के नाबालिग ने किया दुष्कर्म; बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया…

राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची से रेप की वारदात हुई है। 13 साल के पड़ोसी ने 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है। परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। मामला मोवा-पंडरी थाना इलाके का है।

बताया जा रहा है कि, बच्ची की हालत नाजुक है, उसे कालीबाड़ी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। उसे भी मुलाहिजा के लिए पंडरी अस्पताल लाया गया।

बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पड़ोस में रहता है नाबालिग आरोपी

NGO के एक सदस्य प्रीतम महानंद ने बताया कि, घटना पुराना मंडी के पास चंद्रशेखर नगर की है। बच्ची, मां बाप के साथ सोई हुई थी। अचानक वह उठकर बाहर निकली। इसी दौरान नाबालिग पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब मां बाप की नींद खुली तो वे बाहर निकले। तभी बच्ची रोते हुए दिखी, बच्ची के कपड़े भी खराब थे।

Advertisment

लोगों ने ही नाबालिग को पकड़ा

See also  C.G News : दुर्ग में दो शिक्षिकाएं निलंबित, पढ़ाई छोड़ कर रहीं थी हर्बल कंपनी का प्रचार, कार्रवाई से मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि, स्थानीय लोगों ने ही नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उसे पुलिस के हवाले किया गया। लोगों का आरोप है कि, थाना प्रभारी को फोन लगाने की कोशिश की गई। इस दौरान उनका नंबर बंद बताने लगा। साथ ही कहा जा रहा है कि, परिजन का बयान लेने के बाद भी बच्ची को अस्पताल में परेशान किया जा रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!