Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

kannauj News : निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 20 मजदूर मलबे में दबे, मचा हड़कंप…

kannauj News : निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 20 मजदूर मलबे में दबे, मचा हड़कंप।

kannauj News : कन्नौज। यूपी के कन्नौज में शनिवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जब रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर अचानक से भरभराकर गिर गया। हादसे के समय बिल्डिंग के नीचे करीब 20 मजदूर मलबे में दब गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

आनन-फानन में राहत-बचाव टीम ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। अब तक छह मजदूरों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी मजदूरों को निकालने का प्रयास जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही अन्य मजदूरों को भी मलबे से बाहर निकाल लिया जाएगा।

See also  कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में काम कर रहे दंपती पर गिरी बिजली, पति की मौत, गर्भवती पत्नी गंभीर घायल

यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जब रेलवे स्टेशन परिसर में अमृत योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माणाधीन बिल्डिंग में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक लेंटर गिरने से ये मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे, साथ ही जीआरपी और RPF की टीम भी राहत-बचाव कार्य में जुटी।

kannauj News : एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य तेज किया। हादसे की जानकारी मिलते ही मंत्री असीम अरुण, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!