CG Breaking : छग में ट्रिपल मर्डर! जमीन विवाद को लेकर मां, पिता और भाई की बेरहमी से हत्या, खूनी खेल से सहमा इलाका…
CG Breaking : छग में ट्रिपल मर्डर! जमीन विवाद को लेकर मां, पिता और भाई की बेरहमी से हत्या, खूनी खेल से सहमा इलाका।

सूरजपुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है, जहां जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार पर प्राणघातक हमला कर दिया गया। CG Breaking इस खूनी खेल में पत्रकार की मां, पिता और भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।
घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह घटना खड़गावा चौकी अंतर्गत केरता पंचायत के डूबका पारा में हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, मृतक परिवार ने दो महीने पहले जिला सत्र न्यायालय और एसडीएम कोर्ट में साढ़े सात एकड़ जमीन का केस जीता था। शुक्रवार को मृतक परिवार खेत की जुताई करने पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी, जो करीब 30-40 की संख्या में बताए जा रहे हैं, वहां पहुंचे और परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट कर उनकी हत्या कर दी।
घटना में आरोपी जगरनाथपुर और केरता गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में बसंती टोप्पो (53), नरेश टोप्पो (31), और माघे टोप्पो (60) शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जाँच में जुटी हुई है।



