Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर पुलिस द्वारा “विश्वास”जन जागरूता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को दी गई जानकारी…

जांजगीर पुलिस द्वारा “विश्वास”जन जागरूता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को दी गई जानकारी
 
जांजगीर-चांपा। जांजगीर पुलिस द्वारा DAV स्कूल अकलतरा में शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं को सायबर क्राइम, यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा, अभिव्यक्ति एप्स की जानकारी दी गई।
छात्र-छात्राओं को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में जानकारी दी जा रही है।
घरेलु हिंसा, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।
बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में जानकारी दी गई।
जिला पुलिस द्वारा बढ़ते अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए तथा वर्तमान समय पर बढ़ते  अपराधो को दृष्टिगत रखते हुयें,  पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में “विश्वास” जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा अपराधों से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करते हुये जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में  19 अगस्त 2023 को जिला पुलिस द्वारा डीएवी स्कूल अकलतरा में उपस्थित छात्र छात्राओ व शिक्षकों को अर्चना झा अति पुलिस अधीक्षक IUCAW द्वारा सायबर सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।
 प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक जाजगीर द्वारा यातायात सुरक्षा/बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।
 रीना नीलम कुजूर महिला सेल प्रभारी जांजगीर द्वारा अभिव्यक्ति एप्स, बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में जानकारी दी जाकर अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन अर्चना झा अति पुलिस अधीक्षक IUCAW, प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक, रीना नीलम कुजूर महिला सेल प्रभारी जांजगीर का विशेष योगदान रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: जांजगीर नैला- छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेताप्रतिपक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नारायण चंदेल आज भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ मंडल की सक्रिय सदस्य सम्मेलन में शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित किए l

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!