Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

kanker News : खराब सड़क से नाराज ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का प्रदर्शन, प्रशासन के आश्वासन पर खत्म हुआ विरोध

कांकेर। जिले में सड़क की खराब हालत को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने पखांजूर क्षेत्र के गोण्डाहुर पीव्ही 53-54 के पास प्रदर्शन किया। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पखांजूर से राजनांदगांव और मानपुर को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही मुश्किल हो गई है।

गोण्डाहुर मिडिल स्कूल और पीव्ही 53-54 मिडिल स्कूल के छात्र भी ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि सड़क इतनी खराब है कि स्कूल पहुंचना तक मुश्किल हो गया है, कई बार रास्ते में गिरना पड़ता है।

See also  सक्ति जिले में युवक का मिला शव, लू लगने से मौत की आशंका, पीएम रिपोर्ट में मौत का होगा खुलासा...

सूचना मिलते ही गोण्डाहुर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने जल्द सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों और बच्चों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और शांतिपूर्वक घर लौट गए।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!