Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

संत कबीर साहेब के 625वीं जयंती के उत्सव में कबीर सद्भावना यात्रा कबीर गायन का हुआ आयोजन, डॉ भारती बंधु के गायन ने किया मंत्रमुग्ध….

संत कबीर साहेब के 625वीं जयंती के उत्सव में कबीर सद्भावना यात्रा कबीर गायन का हुआ आयोजन

डॉ भारती बंधु के गायन ने किया मंत्रमुग्ध

 

जांजगीर-चांपा। संत कबीर साहेब के 625वीं अवतरण दिवस जयंती वर्ष के उत्सव पर कबीर सद्भावना यात्रा में कबीर गायन के माध्यम से कबीर सद्भावना को जनमानस में प्रसारित करने तथा लाभांवित करने के उद्देश्य से पद्मश्री डॉ. भारती बंधु द्वारा जांजगीर चांपा में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बी.डी. महंत उद्यान जांजगीर में “कबीर भजन” की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान भारती बंधु ने शास्त्रीय संगीत की विभिन्न विधाओं में कबीर के दोहे पेश किए। उनके गायन का अंदाज, जिसने उन्हें ख्याति दिलाई है, उससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
भारती बंधु की प्रस्तुति में मोर नैना में मोर नैना में,’कोई कहता है तेरे कान में हीरा नाक में हीरा, मेरा तो हीरा ओ है…’ ‘राम गाड़ी धीरे हांक ना…’ जैसे मधुर भजन व भजन प्रमुख रहे। उनके सूफियाना अंदाज में श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए। इस अवसर पर लोकसभा सांसद जांजगीर चांपा गुहाराम अजगले, नगरपालिका परिषद जांजगीर-नैला अध्यक्ष भागवानदास गढवाल,रोजगार गांरटी परिषद के सदस्य शेषराज हरबंस, राज्य माटी कला बोर्ड के सदस्य विष्णु विश्वकर्मा, जनपद सदस्य  कमलेश सिंह ठाकुर पार्षद  रामविलास राठौर, एल्डरमैन  रफीक सिद्दकी, विधानसभा अध्यक्ष प्रतिनिधि  गुलजार सिंह, नीता थवाईत, देवेश सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री गुड्डूलाल जगत सीएमओ  चंदन शर्मा एवं विभिन्न श्रोतागण उपस्थित थे।

Advertisment
See also  Drinking Water in Plastic Bottles : Oh My God! कितना खतरनाक है प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना, नुकसान जानकर फट जाएगा आपका दिमाग…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!