Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जशपुर पुलिस की नाकाबंदी हुई सफल, गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जशपुर पुलिस की नाकाबंदी हुई सफल, गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

 

 जशपुर। जशपुर पुलिस की नाकाबंदी हुई सफल, गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।दिनांक 12.01.25 के प्रातः तपकरा पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की एक मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP09CM-8238 से दो व्यक्ति उड़िसा राज्य से गांजा लेकर तपकरा , घुमरा,बनडेगा मार्ग से होते हुए उत्तरप्रदेश की ओर बिक्री करने के उद्देश्य से ले जा रहे हैं, जिसमे चालक नीला रंग का के जींस पैंट व स्लेटी रंग का स्वेटर पहना है तथा कार के पीछे सीट में बैठा व्यक्ति नीला रंग का जैकेट व स्लेटी रंग का पैंट पहना है।
जिस पर थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर द्वारा मुखबीर की सूचना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर थाना तपकरा व थाना फरसबाहार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर तपकरा, घुमरा, बनडेगा मार्ग में तत्काल नाकाबंदी की गई, तथा आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था, कि इसी दौरान मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP09CM-8238 आता दिखाई दिया, जिसे नाकाबंदी कर रोक कर तलाशी लेने पर ड्राइवर के बगल वाली सीट के नीचे 07 पैकेट, पीछे की सीट के नीचे से 11 पैकेट व कार के पीछे डिक्की से 28 पैकेट इस प्रकार कुल 46 पैकेट, भूरे रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ गांजा बरामद किया गया। बरामद किए गए गांजे का कुल वजन 1 क्विंटल के करीब है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रु है।
कार से गांजे के तस्करी कर रहे आरोपियों क्रमशः सूरज गौतम पिता धीरन बलीराम गौतम उम्र 19 वर्ष निवासी मुशीलाठपुर थाना भदोही जिला भदोही (उत्तरप्रदेश)
2. शिवम गुप्ता पिता वालेश गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी सहरमा, दुर्गागंज थाना बरसठी जिला जौनपुर (उत्तरप्रदेश)
को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही तस्करी के लिए प्रयुक्त कार, आरोपियों के मोबाइल, को भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर थाना तपकरा में 20(ख)ii(ग) एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की जा रही है । आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा जावेगा।

See also  कालाष्टमी महा-उपाय 2026 : शत्रुओं की चाल होगी ‘फेल’, आज काल भैरव के मंदिर में चढ़ाएं ये खास चीज

नाकाबंदी एवं मादक पदार्थ गांजा की बरामदगी तथा आरोपीयो की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक भगत, सहायक उप निरीक्षक अनिल कामरे , प्रधान आरक्षक अजय लकड़ा, आरक्षक सजीत मिंज, शिवशंकर, अविनाश लकड़ा, हरिशंकर साय, महिला आरक्षक नीलम पैंकरा नगर सैनिक जीवन मुडू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!