Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

डबल इंजन की सरकार से चहुँमुखी विकास की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़:मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है हमारी सरकार: मंत्री टंक राम वर्मा…

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हितग्राहियों के लिए सहज रेत उपलब्धता हेतु ई-रेत संगवारी एप्लिकेशन 1.0 का लांच एवं कैरियर काउंसलिंग के लिए कैरियर इन्फॉर्मेशन सेंटर का हुआ शुभारंभ। पंडित चक्रपाणि शुक्ल स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में दर्शकों ने छत्तीसगढ़ी लोक संगीत का उठाया आनंद।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि स्कूल मैदान में राज्योत्सव के रूप में मनाया गया। देर रात तक छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति एवं रीति-रिवाजों पर केन्द्रित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। राज्योत्सव समारोह की मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने की विशेष अतिथि के रूप में की। इस मौके पर मुख्य मंच से जिला प्रशासन द्वारा नवाचारी कार्यों के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हितग्राहियों के लिए सहज रेत उपलब्धता हेतु ई-रेत संगवारी एप्लिकेशन 1.0 का लांच एवं जिला लाइब्रेरी में कैरियर काउंसलिंग के लिए विशेष “कैरियर इन्फॉर्मेशन सेंटर”का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री जायसवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य की 24 वें स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामना देते हुए कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्माण की मांग को तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरा करते हुए अलग छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। आज छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाईयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार से चहुँमुखी विकास हो रहा है। हम सभी को मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय का क्षमतावान नेतृत्व मिला है। केवल 10 माह के कार्यकाल में इस सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की वह काबिले तारीफ़ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली हमारी सरकार राज्य के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है, लेकिन हमारी सरकार की प्राथमिकता में वे लोग हैं जो आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं। हम राज्य के पुरातन संस्कृति को संरक्षित करते हुए समाज में उन संस्कारों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं, जिससे राष्ट्र की एकजुटता बढ़ती है।

See also  आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 1145 बच्चों का कराया गया स्वर्णप्राशन...

सरकार ने मात्र 10 महीनों के अल्प समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ एक युवा राज्य है। हमारी सरकार युवाओं की शिक्षा के साथ-साथ उनके रोजगार के लिए भी ज्यादा से ज्यादा अवसरों का निर्माण कर रही है। पिछले 10 महीनों में राज्य में 7 हजार से ज्यादा शासकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा राज्य में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करते हुए शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाया गया है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के विकास की रफ्तार और तेज होगी। हमारा विजन डाक्यूमेंट तैयार है,हमारी नई उद्योग नीति भी तैयार है, इसे इसी राज्योत्सव के अवसर पर लांच किया जा रहा है। हमारा यह प्रदेश विकास की बुलंदियों को छूता हुआ देश में अपनी नई पहचान स्थापित करेगा।

See also  मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल : मस्कट में बंधक बनाई गई जोगी दीपिका सुरक्षित छत्तीसगढ़ लौटी, मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ओमान स्थित इंडियन एम्बेसी से संपर्क कर किया था मदद का आग्रह...

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा क़ि पूरे प्रदेश के लिए ख़ुशी का पल है। छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्माण को 24 वर्ष पूरा हो गया जिसमे हर क्षेत्र में विकास हुआ है। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों को सम्मान व प्रोत्साहन देने के लिए राज्य खेल अलंकरण शुरू किया है। इसके साथ ही खिलाडियों की सुविधा के लिए संसाधनों क़ा जाल फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा क़ि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम सब प्रदेश के विकास में सहभागिता निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प हेतु आह्वान किया है जिसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से हमारी सरकार आज कार्य कर रही है।

See also  मध्य भारत पेपर मील बिरगहनी में डकैती करने वाले   07 आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस कि कार्यवाही...

राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विकास आधारित प्रदर्शनी सजाई गई। अतिथियों ने विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण करते हुए हितग्राहियों को योजनाओं से लाभांवित किया साथ ही स्टॉल की सराहना की। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,आकर्षक सेल्फी प्वांइट मनोरंजन हेतु बनाये गये है छत्तीसगढ़ी व्यंजन पर आधारित गढ़कलेवा,जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी, सेल्फी पॉइंट लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र था। छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति का सिलसिला देर रात तक चला। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने राज्योत्सव में समा बांध दिया। छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति से दर्शक सराबोर होते रहे। राज्योत्सव में सुप्रसिद्ध छत्तीसगढी गायिका श्रीमती कविता वासनिक, दुलदुला की संस्था छत्तीसगढी ‘रंगोली’ कार्यकम अंतर्गत मनहरण साहु एवं साथियों की प्रस्तुति ,करमदा की लोक सांस्कृतिक संस्था ‘झाँपी’ अंतर्गत मणिसिंह ठाकुर एवं साथी,कोहरौद के ‘बाबा के दीवाना’ पंथी पार्टी अंतर्गत मनोज मार्कण्डेय एवं साथी तथा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तति का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!