Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Jashpur News: होली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज की हिंदू छात्रा ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, जबरन धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला!..

जशपुर। छत्तीसगढ़ के शांत और सुरम्य इलाके जशपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। जिले के प्रतिष्ठित होली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज कुनकुरी की एक हिंदू छात्रा ने कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर विंसी जोसफ पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने और नन बनने का दबाव डालने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। छात्रा ने कहा कि जब उसने इस दुष्प्रयास का विरोध किया, तो उसे हॉस्टल से बाहर निकाल दिया गया और परीक्षा से वंचित करने की कोशिश की गई।

छात्रा का दावा है कि वह कॉलेज में फर्स्ट ईयर में एडमिशन लेने के महज तीन महीने बाद से ही टारगेट की जा रही थी। फाइनल ईयर तक आते-आते यह उत्पीड़न अपने चरम पर पहुंच गया। 1 अप्रैल को उसे सीधे हॉस्टल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

See also  राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच आज ट्रस्ट की सबसे अहम बैठक, चंपत राय की विदाई तय?

“धर्म नहीं बदला तो हॉस्टल से निकाल दिया गया”
छात्रा ने बताया कि उसके मना करने के बाद उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, कॉलेज कैंपस में आने से रोका गया और वार्षिक परीक्षा से वंचित करने की साजिश रची गई। किसी तरह परीक्षा में बैठने की अनुमति तो मिली, लेकिन प्रैक्टिकल से जानबूझकर बाहर रखने की कोशिश की गई। यह सब कॉलेज प्रशासन के उच्च पदस्थ अधिकारियों के संरक्षण में हो रहा था।

कलेक्टर-एसपी से शिकायत, न्याय की गुहार
छात्रा ने कलेक्टर और एसपी को शिकायती ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसका साफ कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो न जाने कितनी और लड़कियों को इसी रास्ते धकेलने की साजिश रची जा सकती है।

See also  ग्रामीणों को लोन का लालच देकर ठगी, फर्जी बैंककर्मी गिरफ्तार...

हिंदू संगठनों में उबाल, कार्रवाई की मांग
इस घटनाक्रम के बाद जिले भर में हिंदू संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा है। विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रमुख करनैल सिंह ने इसे गरीब हिंदू बेटियों के खिलाफ गहरी साजिश करार देते हुए संस्था को तुरंत बंद करने और जिम्मेदार लोगों पर आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।

Advertisment

प्रिंसिपल ने आरोपों को बताया निराधार
दूसरी ओर, आरोपी प्रिंसिपल सिस्टर विंसी जोसफ ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे “छवि धूमिल करने की कोशिश” बताया है। लेकिन छात्रा की आपबीती और संगठनों का तीखा रुख इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि मामला जल्द ही तूल पकड़ सकता है।

See also  तिरंगा को घर लाना तिरंगे के साथ व्‍यक्तिगत संबंध का प्रतीक - राजकुमार साहू, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत सभापति ने किया लोगों को तिरंगा  झंडा का वितरण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!