Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नाबालिक बालिका को अपहरण कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

नाबालिक बालिका को अपहरण कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
जांजगीर-चांपा। प्रार्थी ने 03 जुलाई 23 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि  इसकी नाबालिक पुत्री घर पर नही है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर कही ले गया होगा कि रिपोर्ट पर थाना बम्हनीडीह में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 71/2023 धारा 363 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान सायबर सेल की मदद से आरोपी का मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपहृता बालिका को रायगढ़ से आरोपी अजय के कब्जे से  बरामद किया जाकर महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया है जिसमें पीडिता द्वारा आरोपी अजय के द्वारा अपहरण कर बहला फुसलाकर कर ले जाना, तथा शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करना बताए जाने पर, प्रकरण में धारा 366, 376, भादवि. 4,6 पॉक्सो एक्ट जोडी गई है।
आरोपी अजय  उम्र 21 वर्ष साकिन चोरभट्ठी थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छ.ग) का कृत्य अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से विधिवत  गिरफ्तार कर 06 अगस्त 2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक गणेश राजपूत थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में अंतर - उमा राजेंद्र राठौर... भाजपा का जिला मुख्यालय सक्ति धरना प्रदर्शन का आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!