छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
अवैध रूप से पिस्टल लेकर घुमते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। अवैध रूप से पिस्टल लेकर घुमते हुए आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
23 सितंबर 2024 को थाना जांजगीर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक ब्यक्ति कृष्णा बीकानेर स्वीट्स के पास अवैध रूप से पिस्टल रखा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में तत्काल रेड कार्यवाही कर घेराबंदी कर आरोपी करम सिंह पिता शेर सिंह निवासी रामनगर दारू भट्टी के सामने चौकी मानिकपुर थाना कोरबा को पकड़ा जिसके कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन एवं 15 नग राउण्ड बरामद कर आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 750/24 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर, गिरीश कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।



