Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जनदर्शन में पहुंचे जनसामान्य ने बताई अपनी समस्याएं, जनदर्शन में कुल 178 आवेदन हुए प्राप्त

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न दूरस्थ स्थानों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 178 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
    जनदर्शन में बम्हनीडीह की सीता राठौर ने लंबित वेतन भुगतान के लिए, ग्राम पहरिया निवासी गणेशराम आवास दिलाने, ग्राम पंचायत गोधना निवासी शिवकुमार धीवर तालाब पट्टा दिलाने, तहसील नवागढ़ अंतर्गत ग्राम सीऊड़ निवासी मुकेश सूर्यवंशी इलेक्ट्रॉनिक ट्राई सायकिल दिलाने, गांव डोंगाकोहरौद निवासी भूपेंद्र कुमार ट्राई सायकिल दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए उचित निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
      इसी प्रकार जनदर्शन में अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 178 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये हैं।

See also  सुशासन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठकों का दौर जारी, पीएचई के कार्यों की हुई समीक्षा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!