जांजगीर-चांपा। सोशल मीडिया फेस बुक मैसेंजर पर अश्लील कमेंटस एवं अश्लील फोटो डालने वाला मोबाइल धारक आरोपी गिरफ्तार को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पीडिता के मोबाइल फेसबुक मैसेंजर में अश्लील मैसेज, फोटो को मोबाईल पर सेंड करने की रिपोर्ट पर से आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 461/2024 धारा 509 ख भादवि एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान मोबाइल धारक आरोपी का सायबर सेल जाजंगीर से जानकारी प्राप्त कर आरोपी राकेश साहू निवासी निवासी भांठापारा वार्ड नं 11 बरमबाबा चौक के पास नवागढ़ को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना घटित कर जुर्म स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त मोबाईल को बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 28 मई 24 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।