Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाला आरोपी अशोक बजाज को  किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर एवं सायबर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाला आरोपी अशोक बजाज को थाना जांजगीर एवं सायबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है
पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अति पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जुआ, सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। जिसमे सायबर टीम जांजगीर एवं थाना जांजगीर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि आकाश बजाज निवासी जांजगीर द्वारा पालीटेक्निक रोड ग्रन्थालय के सामने पेंड्री भांठा जांजगीर के पास कार में बैठकर मोबाइल के माध्यम से आईपीएल मैच का सट्टा खिला रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 01 नग मोबाइल एवं नगदी रकम ₹ 20000 बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध कमांक 460/ 2024 धारा 6,7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर आरोपी को  विधिवत गिरफ्तार कर 27 मई 24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में DSP संगम राम, निरीक्षक प्रवीण कुमार दिवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, उ. नि. भवानी सिंह थाना जांजगीर एवं उ.नि. पारस पटेल सायबर सेल प्रभारी एवं सायबर सेल से एएसआई रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, गिरीश कश्यप, रोहित कहरा आरक्षक आनंद किशोर सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

See also  स्मार्ट मीटर का सरचार्ज बनेगा उपभोक्ताओं पर बोझ, CSPDCL ने विद्युत नियामक आयोग में मांगे 367 करोड़ रुपये...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!