Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर एनसीसी कैडेटों ने किया फायरिंग अभ्यास, कर्नल सेंथिल ने बढ़ाया उत्साह

जांजगीर-चांपा। 1 सीजी एनसीसी बटालियन कोरबा द्वारा आयोजित फायरिंग प्रशिक्षण में जांजगीर के एनसीसी कैडेटों ने फायरिंग रेंज जर्वे (बलौदा) में फायरिंग का अभ्यास किया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सेंथिल कुमार एस ने रेंज पहुंचकर स्वयं फायरिंग की तथा कैडेटों को निशानेबाज़ी के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। कर्नल सेंथिल ने कहा कि फायरिंग आत्मविश्वास और अनुशासन बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बेहतर फायरिंग के लिए मजबूत पकड़, ब्रीथिंग कंट्रोल, साइट अलाइनमेंट और सही ट्रिगर ऑपरेशन आवश्यक हैं। फायरिंग ऑफिसर प्रथम अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि कमांडिंग ऑफिसर के मार्गदर्शन में जांजगीर रेंज में दूसरी बार कैडेटों को फायरिंग प्रैक्टिस कराया गया। सभी कैडेटों ने 0.22 राइफल से 25 मीटर रेंज पर फायरिंग की, इस दौरान कैडेटों में अनुशासन के साथ उत्साह और जोश देखने को मिला।फायरिंग अभ्यास में जीएचएसएस क्रमांक 1 जांजगीर ट्रूप 325, ऋषभदेव बनाहिल, चैतन्य पामगढ़, एमएमआर चांपा एवं तक्षशिला शिवरीनारायण के 120 से अधिक कैडेटों ने भाग लिया।
इस दौरान जेसीओ जितेंद्र सिंह, हवलदार धर्मेंद्र कुमार, चेतिया, अविनाश, श्यामसुंदर, थर्ड ऑफिसर अनुराग तिवारी, माया तिवारी, केयर-टेकर्स एवं कैडेट्स उपस्थित रहे।

See also  BCCI New Treasurer : छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया को BCCI में मिली बड़ी जिम्मेदारी, चुने गए नए कोषाध्यक्ष...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!