छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
अंबेडकर होना आसान नहीं…

अंबेडकर होना आसान नहीं…
जांजगीर-चांपा। अंबेडकर होना आसान नहीं
सदियों में विरले होते हैं ऐसे लोग
कठिनाइयों में भी खोते स्वाभिमान नहीं
जो हालातों से होते परेशान नहीं
वह कोई साधारण मानव या इंसान नहीं
अंबेडकर होना आसान नहीं
परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो
डगमगाता जिनका ईमान नहीं
मन में गर जो ठान लिया हो
फिर कदम पीछे हटाते नहीं
अंबेडकर होना आसान नहीं
एक साधारण परिवार में जन्मा
एक असाधारण इंसान वही
ज्ञान बलिदान स्वाभिमान का
और दूसरा कोई नाम नहीं
अंबेडकर होना आसान नहीं
अंबेडकर होना आसान नहीं….
श्रीमती प्रतीक्षा सिंह (व्याख्याता)
शासकीय हाई स्कूल मुलमुला



