Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL Auction 2026 Live Updates: दांव पर 369 खिलाड़ियों की किस्मत, अबू धाबी में ऑक्शन

LIVE Cricket Score & Updates

IPL Auction: कितने बजे से शुरू होगा ऑक्शन?
IPL 2026 के लिए ऑक्शन अबू धाबी में हो रहा है. ऑक्शन की शुरुआत भारतीय समय से दोपहर के ढाई बजे से होगी. ऑक्शन के लिए 10 टीमें के पास कुल 237.55 करोड़ रुपये का पर्स है.

IPL Auction 2026 News in Hindi Live Updates: आईपीएल 2026 के खिलाफ अबू धाबी में खिलाड़ियों की नीलामी है. मल्लिका सागर ऑक्शन में खिलाड़ियों के नाम पुकारेंगी, जिन पर टीमें बोली लगाती दिखेंगी. ऑक्शन के लिए पहले 350 खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए थे. बाद में ऐसी खबर है कि उसमें 19 और खिलाड़ियों के नाम जोड़े गए हैं. अबू धाबी में ऑक्शन की शुरुआत भारतीय समय से दोपहर के ढाई बजे से होगी.

See also  आप हाथ मत जोड़िये गुरुदेव हमें आशिर्वाद दीजिए, हमारा परम सौभाग्य है आपने हमें दर्शन दिए...

इनसे होगी ऑक्शन की शुरुआत
आईपीएल 2026 के ऑक्शन की शुरुआत सबसे पहले इंटरनेशनल प्लेयर के सेट से होगी, जैसा कि आम तौर पर होता है. जेक फ्रेजर मैक्गर्क, कैमरन ग्रीन, डेवन कॉनवे, सरफराज खान, पृथ्वी शॉ , ये ऑक्शन में पुकारे जाने वाले सबसे पहले नामों में से एक हैं.

किसकी पर्स सबसे बड़ी?
IPL 2026 की नीलामी के लिए 10 टीमों के पास कुल मिलाकर 237.55 करोड़ की रकम है. सबसे ज्यादा 64.30 करोड़ रुपये KKR के पास है. वहीं मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम 2.75 करोड़ रुपये हैं. IPL 2026 के लिए 77 खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं, जिसमें 52 भारतीय और 25 विदेशी खिलाड़ियों की जगह है.

Advertisment

किस टीम में सबसे ज्यादा जगह खाली?
10 टीमों में सबसे ज्यादा जगह जिसमें खाली है, वो KKR है. इस टीम में कुल 13 स्लॉट खाली हैं. KKR के अलावा SRH में 10 खिलाड़ियों की जगह खाली है. CSK और राजस्थान में 9-9 खिलाड़ियों की जगह खाली है. वहीं RCB में 8 स्लॉट बचे हैं. LSG को 6, मुंबई और गुजरात को 5-5 जबकि पंजाब को 4 खिलाड़ियों की जरूरत है.

See also  प्रापर्टी डीलर से मारपीट के मामले में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर पहुंची पुलिस, सोना के साथ लाखों का कैश जब्त, कारतूस और पिस्टल भी बरामद…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!