Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

International Masters League 2025: रायपुर में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का आगाज, 8 मार्च को भिड़ेंगी सचिन और लारा की टीमें, जानिए टिकटों की कीमत…

रायपुर। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (International Masters League) का आगाज हो चुका है. इस बार छह देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस लीग का 12वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

इस लीग में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, पठान ब्रदर्स के साथ-साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा भी एक बार फिर से मैदान में उतरेंगे और चौके-छक्कों की बौछार करेंगे. रायपुर में कुल छह रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. जिसमें दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी होंगे.

ये मैच दर्शकों के लिए खास होंगे, क्योंकि उन्हें स्टेडियम में लाइव देखने का मौका मिलेग. मैच की तैयारियां जोरों पर हैं, और आनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. बता दें कि लीग के मैचों के लिए मुंबई, लखनऊ और रायपुर के स्टेडियम का चयन किया गया है.

See also  CG में महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, आरोपी महिला गिरफ्तार

Advertisment

लीग मैचों में अब तक भारत ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है. ऐसे में संभावना है कि इंडिया फाइनल में पहुंच सकती है. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक खुशी की खबर है कि फाइनल मैच रायपुर में आयोजित होगा. सात मार्च को खिलाड़ी रायपुर पहुंचेंगे और इसके बाद अभ्यास करेंगे. मैच 7:30 बजे से शुरू होगा. टिकटों की बिक्री पहले दिन क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों को देखने के लिए लोगों ने टिकट खरीदने शुरू कर दिए हैं.

स्टेडियम में सबसे सस्ती टिकट 500 रुपये की है. इसके लिए दो ब्लाक विशेष रूप से निर्धारित किए गए हैं. वहीं लोअर टिकट की कीमत 1000 रुपये, गोल्ड 6000 रुपये, प्लेटिनियम 8000 रुपये और कापरिट बाक्स टिकट 10,000 रुपये रखी गई है. केवल इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच की टिकट भी काफी महंगी है. बाकी मैचों की टिकट की शुरुआत 100 रुपये से हो रही है. जो कि काफी सस्ती मानी जा रही है.

See also  मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं : पीएम मोदी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!