Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG में महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, आरोपी महिला गिरफ्तार

भिलाई। शासन की योजन आत्मनिर्भर के तहत एक महिला ने स्मॉल फाइनेंस बैंक से महिलाओं को लघु उद्योग एवं व्यवसाय शुरू करने का झांसा देकर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपी मंजू सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।

एएसपी सुखनंदन राठौर और पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तवर ने पत्रवार्ता में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 23 मई को माया सोनी ने सुपेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंजू सोनी ने शासन की योजनाओं के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के नाम पर स्मॉल फाइनेंस बैंकों से समूह बनाकर लोन पास कराया।
लोन की राशि महिलाओं के खातों में आते ही मंजू ने उन्हें प्रलोभन देकर करीब 80 प्रतिशत रकम नकद में निकलवाकर अपने पास रख लिया। बाद में लोन की किस्तों का भुगतान बंद कर दिया। इस तरह करीब 7 महीनों में लगातार कई समूह बनाकर 20 लाख की ठगी की।

See also  25वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी जूनियर चयन ट्रायल में 180 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का हुआ चयन

आल्फा ग्रुप बनाकर लोन लिया
एएसपी ने आरोपी महिला ने अल्फा ग्रुप बनाकर लोन लिया था। एक स्कूटी खरीदा। कृष्णा नगर में ठगी की रकम से मकान खरीदा। उस मकान को बेचकर वह भागने की योजना थी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!