Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने किया जांजगीर-चांपा जिले का वार्षिक निरीक्षण, जिले के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित सम्मेलन में भी हुए शामिल, पुलिस सम्मेलन में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए निर्देशित कर किया प्रोत्साहित…

जांजगीर-चांपा। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. सजीव शुक्ला द्वारा शुक्रवार को जिला जांजगीर-चांपा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए पुलिस सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। आईजी डॉ. शुक्ला ने पुलिस सम्मेलन में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए निर्देशित करते हुए प्रोत्साहित किया। साथ ही थाना में आने वाले पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का उचित निराकरण करने एवं उनसे अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया गया। वहीं थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपराध पर अंकुश लगाने की दृष्टि से जुआ-स‌ट्टा खिलाने एवं अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान रक्षित केंद्र जांजगीर में एक पेड़ माँ के नाम पर पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा पौधा रोपण किया गया।
दरअसल, 26 जुलाई 2024 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा जिला जांजगीर-चांपा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर रक्षित केन्द्र जांजगीर में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही थाना एवं चौकी में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को थाना में आने वाले पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का उचित निराकरण एवं अच्छा व्यवहार करने निर्देशित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस सम्मेलन के बाद रक्षित केन्द्र के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहन शाखा एवं सभी वाहनों तथा दस्तावेजों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। स्टोर शाखा का निरीक्षण कर उपलब्ध समाग्रियों का सही तरीक से रखरखाव करने एवं सही समय पर वितरण करने निर्देशित किया गया। इसी प्रकार आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा नियमित रूप से साफ सफाई करने के निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली गई और कार्यालय में संचारित किये जा रहे पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका की जांच कर आवश्यक प्रविष्टिओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित पेशन प्रकरणों, विभागीय भविष्य निधि, जिले में चल रहे निर्माण कायों, बजट की स्थिति, न्यायालय संबंधी प्रकरणों, निलंबित अधिकारी-कर्मचारियों तथा उनके अपील अवकाश निराकरण आदि के संबंध में जानकारी ली गई तथा थाना एवं चौकी में पदस्थ कर्मचारियों से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा अनावश्यक लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल, एसडीओपी चाम्पा यदुमणि सिदार, डीएसपी (मुख्यालय) विजय पैकरा, एसडीओपी जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी, डीएसपी अजाक अनिल कुर्रे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी तथा जिले के थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

See also  भैंसमुड़ी के स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!