Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बंगाल चुनाव में अनोखी घटना! 2 साल पहले घर से भागी पत्नी, डालने पहुंची वोट, यह देख पति ने… 5 घंटे से था इस मौके के इंतजार में

न्यूज डेस्क : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की वोटिंग के दौरान सिलीगुड़ी में एक अनोखा मामला सामने आया। मतदान केंद्र के बाहर एक युवक अपनी पत्नी का इंतजार करता रहा, जो दो साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी।

5 घंटे तक करता रहा इंतजार
घटना मतिगारा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के फांसिदेवा इलाके के एक मतदान केंद्र की है। युवक करीब पांच घंटे तक बूथ के बाहर बैठा रहा, क्योंकि उसे यकीन था कि उसकी पत्नी वोट डालने जरूर आएगी।

पत्नी को देखते ही हुआ विवाद
दोपहर करीब 2 बजे महिला जैसे ही वोट डालने पहुंची, युवक ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई। युवक ने महिला के बाल खींचे और उसे जबरन रोकने की कोशिश की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

CAPF ने संभाला मामला
मौके पर मौजूद केंद्रीय सुरक्षा बल (CAPF) के जवानों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और महिला को युवक से छुड़ाया। इसके बाद युवक को काबू में किया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

अजीब मांग पर नहीं माने सुरक्षाकर्मी
युवक ने सुरक्षाकर्मियों से मांग की कि जब तक उसका नाम महिला के EPIC कार्ड से पति के रूप में नहीं हटाया जाता, तब तक उसे वोट न डालने दिया जाए। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने इस मांग को खारिज कर दिया और महिला को मतदान करने दिया।

Advertisment

मतदान के बाद भी जारी रहा हंगामा
महिला के वोट डालने के बाद भी युवक का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता रहा।

See also  तीन दिवसीय चक्रधर समारोह में रिकॉर्ड एक हजार से अधिक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, स्थानीय प्रतिभाओं, युवा एवं लोक कलाकारों के प्रदर्शन से महका चक्रधर समारोह...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!