Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भारत ने इंग्लैंड को दिया 357 रनों का लक्ष्य, शुभमन गिल का शतक; कोहली और श्रेयस का पचासा…

अहमदाबाद। शुभमन गिल के शतक और विराट कोहली तथा श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों से भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 357 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम की पारी 50 ओवर में 356 रन पर ऑलआउट हो गई। यह अहमदाबाद में वनडे में बनाया गया दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट स्पिनर आदिल राशिद ने लिए। भारत की ओर से गिल ने 102 गेंदों पर 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 112 रन बनाए, जबकि श्रेयस ने 78 रन और कोहली ने 52 रनों की पारी खेली। पांचवें नंबर पर उतरे केएल राहुल 40 रन बनाकर आउट हुए।

See also  जशपुर में कृषि क्रांति लाने मुख्यमंत्री ने किसान कॉल सेंटर का किया शुभारम्भ

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पिछले मैच में शतक लगाने वाले कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में सस्ते में आउट हुए, लेकिन गिल और कोहली ने पहले भारत को संभाला, फिर शुभमन ने श्रेयस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। शुभमन और श्रेयस जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो लग रहा था कि टीम 400 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहेगी, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद इंग्लैंड कुछ हद तक वापसी करने में सफल रहा।

पांचवें नंबर पर उतरे राहुल ने भी इस मैच में दम दिखाया, लेकिन वह अर्धशतक लगाने से चूक गए। निचले क्रम के बल्लेबाज उपयोगी योगदान नहीं दे सके, पर भारतीय टीम 350 का आंकड़ा पार करने में सफल रही। इंग्लैंड के लिए राशिद के अलावा मार्क वुड ने दो विकेट लिए, जबकि साकिब महमूद, गस एटकिंसन और जो रूट को एक-एक विकेट मिला।

See also  CG NEWS : बस्तर से दिल्ली तक हड़कंप’ विदेशी फंडिंग और मतांतरण कनेक्शन पर ED का बड़ा एक्शन, 153 NGO रडार पर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!