छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
जो सुनत गावत कहत समुझत, परम पद नर पावई – राजेश्री महन्त… यदि गौ माता की सेवा ही करना हो तो जीते जी कर लें…

जो सुनत गावत कहत समुझत, परम पद नर पावई – राजेश्री महन्त
यदि गौ माता की सेवा ही करना हो तो जीते जी कर लें

जांजगीर-चांपा। गौ माता की सेवा करना मनुष्य का परम कर्तव्य है यदि आपको अपने जीवन में गौ माता की सेवा करनी ही है तो जीते जी कर लें! इससे आपका लोक और परलोक दोनों संवर जाएगा धर्म शास्त्रों के अनुसार मनुष्य की मृत्यु के पश्चात उन्हें वैतरणी पार लगाने के लिए कपिला तर्पण करते हैं, यह बातें छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने ग्राम अमोरा में स्वर्गीय श्रीमती वैदेही दिलीप तिवारी की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में श्रोताओं को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए अभिव्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा के लिए साक्षात परम ब्रह्म परमात्मा मनुष्य का अवतार लेते हैं हमारा और आपका तो परम कर्तव्य है कि भगवान ने हमें नर तन प्रदान किया है। हमें समय के रहते अपने जीवन काल में ही गौ माता की सेवा करनी चाहिए। इस तरह के आध्यात्मिक आयोजन पूर्वजों की पुण्य कृपा से संभव होता है, जो व्यक्ति भगवान की कथा को सुनता है, उसका गान करता है, दूसरों से कहता है या स्वयं समझता है, उन्हें परम पद की प्राप्ति होती है। गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने श्री रामचरितमानस में लिखा है कि- जो सुनत गावत कहत समुझत, परम पद नर पावई।। इसलिए हमें अपने जीवन के परम लक्ष्य मोक्ष की प्राप्ति के लिए श्री हरि की कथा से प्रेम अवश्य ही करना चाहिए। व्यास पीठ पर विराजित आचार्य पंडित रमाकांत शर्मा ने श्रीरामचरितमानस का उदाहरण देते हुए कहा कि- भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती को राम कथा का रसपान कराते हुए कहा है कि – हे पार्वती इस संसार में संतों के सानिध्य से बढ़कर कोई भी लाभ नहीं है, पूज्य महाराज जी का श्री भागवत महापुराण में आने से हमारा यह कार्यक्रम पूर्णत: सफल हो गया। इस अवसर पर विशेष कर यजमान के रूप में आरती सत्येंद्र तिवारी,जनपद सदस्य कमलेश सिंह, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष पुनिराम कश्यप, रामविलास तिवारी,शशि भूषण सोनी,अरविंद तिवारी, गणेश तिवारी, चौबे जी , रामदुलारी कश्यप, भरत लाल पटेल, लक्ष्मी केवट, तारा चंद दुबे, ऋषि तिवारी, कमलेश तिवारी, नरेंद्र तिवारी ,शारदा तिवारी, मायाराम कश्यप, शुभम शर्मा, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य जन तथा पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित थे।



