Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भारत ने बंगलादेश को छह विकेट से हराया…

दुबई। मोहम्मद शमी (पांच विकेट) और हर्षित राणा (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल (नाबाद 101 ) के शतक, केएल राहुल (नाबाद 41) और रोहित शर्मा (41) रनों की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत ने गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में 21 गेंदें शेष रहते बंगलादेश को छह विकेट से हरा दिया।

बंगलादेश के 228 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारत की कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। 10वें ओवर में तसकीन अहमद ने रोहित शर्मा को आउट कर बंगलादेश को पहली सफलता दिलाई। रोहित शर्मा ने 36 गेंदों में सात चौकों की मदद से (41) रनों की पारी खेली। विराट कोहली (22), श्रेयस अय्यर (15) और अक्षर पटेल (आठ) रन बनाकर आउट हुये।

See also  वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने विभागीय काम-काज की समीक्षा की...

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये के एल राहुल ने शुभमन गिल से पारी को संभाला। शुभमन गिल ने 129 गेंदो में नौ चौके और दो छक्कों की मदद से (नाबाद 101) रनों की पारी खेली। के एल राहुल ने 47 गेंदों में एक चौके और दो छक्का लगाते हुए (नाबाद 41) रन बनाये। के एल राहुल ने तनजीम हसन साकिब की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। भारत ने 46.3 ओवर में चार विकेट पर 231 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीता।

बंगलादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने दो विकेट लिये। तसकीन अहमद और मुस्तफिज़ुर रहमान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!