छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने के लिए युवा टीम त्रिपुरा रवाना, इंडियन डांस फेस्टिवल 2023 में होंगे शामिल…

छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने के लिए युवा टीम त्रिपुरा रवाना
इंडियन डांस फेस्टिवल 2023 में होंगे शामिल
जांजगीर-चांपा। स्थानीय यूवा संगठन एवं छत्तीसगढ़ परफेक्ट यूथ आर्गनाइजेशन एवम् राष्ट्रीय युवा योजना के तत्वधान में छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति एवम शांति सद्भावना भाईचारा के लिए जिले से 40 यूवा युवती त्रिपुरा के राजधानी अगरतला में होने वाले डांस फेस्टिवल 2023 में हिस्सा लेंगे। बता दे की छत्तीसगढ़ परफेक्ट यूथ आर्गनाइजेशन जांजगीर चांपा में सैकड़ों यूवा साथी राष्ट्र निर्माण एवम भाईचारा के प्रति शांति सद्भावना और एकता बनाए रखने के उद्देश्य पर निरंतर कार्य कर रहे है। जिसमे PYO संस्थान के माध्यम से सैकड़ों यूवा अपने स्किल डेवलपमेंट से भरपूर है। इसी बीच व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न प्रदेशों एवम विदेशों में जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के यूवा जाकर राष्ट्र निर्माण के प्रति अपना योगदान कर प्रचार प्रसार कर रहे है। छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति और परंपरा से परिपूर्ण रंग भेद भाषा बोली को समानता का संदेश देते हुए यूवा देशभक्ति कर आज के यूवा एक युवा से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहे है। परफेक्ट यूथ आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष अमित खुटे ने बताया कि जिस तरह हवा व्यू प्रकृति एवम मनुष्य जीवन के लिए अति आवश्यक है। इस प्रकार देश निर्माण और भाईचारा सद्भावना शांति के लिए युवा का होना अति आवश्यक है। यूवा ही देश के विभिन्न श्रृंखला का भाग बनेंगे और युवा ही राष्ट्र निर्माण के असली भागीदार बनेंगे। इस अवसर पर ब्लाक मुख्यालय नवागढ़, पामगढ़,अकलतरा,शक्ति, बाराद्वार, शिवरीनारायण सहित पूरे जिले से 40 युवा साथी इस संकल्प में भाग ले रहे है। स्टेट कॉर्डिनेटर तथा PYO के सचिव और टीसीएल कॉलेज जांजगीर के कैंपस एंबेसडर ग्राम पंचायत सिउंड के उपसरपंच प्रदीप हंसराज ने बताया कि देश की आन बान और शान है। हमारी युवा पीढ़ी जो चाहे तो क्या नही कर सकती युवाओं का राष्ट्र निर्माण के प्रति थोड़ा भी योगदान सरहनीय होगा। त्रिपुरा के लिए जा रहे छात्र-छात्राओं में अशोक बंजारे, एच एल प्रकाशमणि, शंकर हंसराज, प्रवीण हंसराज संतकुमार,नंदलाल धीवर, सूरज ,लोपामुद्रा यादव,कविता सूर्यवंशी ,संगीता यादव, रानू ताम्रकर, केशुलक्ष्णी टंडन,निर्मला केवट, प्रिया कमलाकर, हिना बंसल, और भी अन्य साथीगण अपने साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ का नाम त्रिपुरा और पूरे देश में रोशन करने के उद्देश्य से जा रहे है।



