Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IND vs AUS 5th Test : पांचवे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुए टीम से बाहर, मंडराया हार का खतरा…

नई दिल्ली। IND vs AUS 5th Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत अभी 1-2 से पीछे है। वहीं पांचवां मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी में होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। पहले हेड कोच गौतम गंभीर और भारतीय खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबरों ने पहले ही माहौल को गरम कर दिया था, और अब आकाशदीप की चोट ने टीम की चिंता को और बढ़ा दिया है।

IND vs AUS 5th Test : एक्सप्रेस स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, आकाशदीप कमर में दर्द से पीड़ित हैं, और उन्हें सिडनी टेस्ट से बाहर होना पड़ सकता है। इस स्थिति में हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड भी एक बड़ी चुनौती बन सकता है, क्योंकि बुमराह ने मेलबर्न टेस्ट में दोनों पारियों में मिलाकर 53.2 ओवर गेंदबाजी की थी, और उनकी स्थिति को सही से मैनेज करना आवश्यक होगा।

See also  घर में अकेली महिला की हत्या, अवैध संबंध के चलते वारदात की आशंका...

टीम इंडिया आखिरी टेस्ट मैच में वाशिंगटन सुंदर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दे सकती थी, लेकिन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आमतौर पर स्पिन गेंदबाजी को मदद मिलती है, इसलिए भारत दो स्पिनरों के साथ उतर सकता है।

IND vs AUS 5th Test : इसके अलावा, ऋषभ पंत भी सिडनी टेस्ट में बाहर हो सकते हैं। मेलबर्न टेस्ट में उनके खराब शॉट्स के चयन पर हेड कोच गौतम गंभीर नाखुश थे, और यह हो सकता है कि पंत को अब प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाए। उनकी जगह विकेटकीपिंग का जिम्मा ध्रुव जुरेल संभाल सकते हैं, जिन्होंने पर्थ टेस्ट में टीम के लिए खेला था, हालांकि वह दोनों पारियों में केवल 12 रन ही बना सके थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!