छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
अंडर-19 अंडर 11 बालक बालिका वर्ग में प्रथम राठौर, इशिका वेदांश यादव और रिद्धिमा बने चैंपियन

0 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ियों का हुआ चयन, जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व!
जांजगीर-चांपा। जिला शतरंज संघ जांजगीर-चांपा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा में आयोजित जिला शतरंज टीम चयन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी रणनीतिक क्षमता, एकाग्रता एवं खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य आगामी राज्य स्तरीय चयन शतरंज चैंपियनशिप के लिए जिला टीम का चयन करना था। शतरंज को बौद्धिक विकास, तार्किक चिंतन, निर्णय क्षमता एवं धैर्य को विकसित करने वाला खेल माना जाता है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने कई रोमांचक मुकाबले खेलकर दर्शकों और अभिभावकों को प्रभावित किया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अश्वनी कश्यप, प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता अरुण गुप्ता एवं महेश मेडिकल के संचालक आशीष कश्यप ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि “शतरंज केवल खेल नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, एकाग्रता और बौद्धिक क्षमता को निखारने का सशक्त माध्यम है।
बालक वर्ग में प्रथम और वेदांश का शानदार प्रदर्शन –
अंडर-19 ओपन वर्ग में प्रथम राठौर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं अंडर-11 ओपन वर्ग में वेदांश यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में इशिका साहू ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-11 बालिका वर्ग में रिद्धिमा सिंह ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
अंडर-11 बालिका वर्ग रिद्धिमा सिंह, अनिका साहू, आईरा जायसवाल, अंडर-11 ओपन वर्ग वेदांश यादव, आशुतोष तिवारी, आयांश गुप्ता, अंडर-19 बालिका वर्ग इशिका साहू, सृष्टि सिंह, अन्वेशा राठौर, रिमझिम केवट, अंडर-19 ओपन वर्ग प्रथम राठौर, अर्नव डिडवानिया, विराट चंदानी, आकाश चन्द्रवशी को पुरूस्कृत किया गया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
प्रतियोगिता के आधार पर अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में 4-4 तथा अंडर-11 बालक एवं बालिका वर्ग में 2-2 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। अंडर-11 बालिका वर्ग में रिद्धिमा सिंह, अनिका साहू, अंडर-11 ओपन वर्ग में वेदांश यादव, आशुतोष तिवारी, अंडर-19 बालिका वर्ग में इशिका साहू, सृष्टि सिंह, अन्वेशा राठौर, रिमझिम केवट एवं अंडर-19 ओपन वर्ग में प्रथम राठौर, अर्णव दिवदानिया, विराट चंदानी, आकाश चंद्रवंशी, अन्य खिलाड़ियों को संबंधित वर्गों में स्टैंडबाय के रूप में चयनित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला शतरंज संघ के पदाधिकारी देवेंद्र राठौर, लोकेश यादव, गिरधर गोपाल, अभिजीत मावलंकर, प्रतिभा यादव, मनीष सूर्यवंशी, योगेंद्र साहू, हरवंश सूर्यवंशी सहित संघ के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में जिला शतरंज संघ ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की अपेक्षा व्यक्त की।



