Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कांग्रेस घोषणा पत्र उप समिति की सदस्य वाणीराव व शेषराज हरबंश आज जांजगीर में,  महिलाओं से होंगी रुबरु, जानेगी उनका विचार…

कांग्रेस घोषणा पत्र उप समिति की सदस्य वाणीराव व
शेषराज हरबंश आज जांजगीर में

 महिलाओं से होंगी रुबरु, जानेगी उनका विचार

जांजगीर-चांपा। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के लिए बनाए जा रहे घोषणा पत्र में महिलाओं पर विशेष ध्यान रखा गया है। इसी परिपेक्ष्य में कांग्रेस की घोषणा पत्र उप समिति की सदस्य बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव,छग रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य,अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शेषराज हरबंश आज 29 अगस्त,दिन मगंलवार को जांजगीर प्रवास पर रहेंगी।
इस दौरान कांग्रेस की दोनो वरिष्ठ नेत्रियां महिलाओं से चर्चा कर उनकी जरुरतो को जानने के पश्चात कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी घोषणा पत्र समिति को अनुशंसा करेंगी।
बता दे कि कांग्रेस ने महिलाओ की अपेक्षाओं व उनकी जरुरतो को जानने के लिए घोषणा पत्र समिति में तीन वरिष्ठ महिला कांग्रेसियो की एक उप समिति बनाई है जिसमे वाणी राव, शेषराज हरबंश, हेमा देशमुख शामिल है। घोषणा पत्र में कांग्रेस महिलाओं के लिए विशेष ध्यान रखने वाली है जिससे महिलाओ को विशेष लाभ मिलेगा सभी कांग्रेस जनो, व्यापारी, किसान, छात्रों व महिलाओं से अपील की है कि आज 29 अगस्त दिन मंगलवार को सुबह 11बजे सर्किट हाउस जांजगीर में जरूर पहुंचे।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिवसीय बस्तर दौरे पर जगदलपुर पहुंचे, माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!