Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़: सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया…

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। सर्च अभियान जारी है। इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने सुकमा बीजापुर सीमा पर हुए मुठभेड़ में भी एक नक्सली को मार गिराया था।

सुकमा पुलिस ने कहा, “सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कल 22 मई से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ स्थल और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।”

बता दें कि नक्सलियों के गढ़ बस्तर संभाग को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए छत्तीसगढ़ में जवानों का अभियान जारी है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। नक्सल मोर्चे पर फोर्स को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिल रही है।

See also  मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार...

डेढ करोड़ के इनामी नक्सली समेत 27 का किया सफाया

जवानों ने 21 मई को डेढ़ करोड़ रुपये के देश के सबसे बड़े इनामी खूंखार नक्सली बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया था। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच देश का यह सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन था। वहीं भारी संख्या में हथियार बरामद हुए थे।मुठभेड़ में दो जवान भी बलिदान हुए थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!