Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिले में अलग-अलग जगहों से 85 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 79 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। जिले में अलग-अलग जगहों से 85 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 79 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 08 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 04 फरवरी 2024 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध गठीत टीम द्वारा कार्यवाही किया गया। जिसमें थाना अकलतरा क्षेत्र में आरोपी देवेन्द्र कुमार यादव निवासी कटघरी के कब्जे से 40 पाव अवैध देशी प्लेन शराब, थाना सारागांव क्षेत्र में आरोपी धनीराम खैरवार निवासी मौहाडीह के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, थाना बम्हनीडीह क्षेत्र में आरोपी कोमल प्रसाद दिवाकर निवासी पोड़ीशंकर के कब्जे से 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, आरोपी हेमंत चौहान निवासी वार्ड नं 05 बम्हनीडीह के कब्जे से 39 पाव देशी प्लेन शराब, थाना जांजगीर क्षेत्र में आरोपी रूप सिंह धनवार निवासी घुठीया के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, थाना चाम्पा क्षेत्र में अजय खुंटे निवासी छुईया तलाब के पास चाम्पा के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, आरोपी संतोषी साहू उम्र 37 साल निवासी घोघरानाला चाम्पा के कब्जे 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, आरोपी पार्वती डडसेना निवासी घोघरानाला चाम्पा के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला शराब किमती 16,120 रुपए को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग अपराध धारा 34 (2) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. तुलसिंह पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा, उपनिरी. लालन पटेल, प्रआर. प्रकाश राठौर थाना चाम्पा, प्रआर जितेन्द्र परिहार, आर. सत्यप्रकाश भारद्वाज, महिला आर रमला कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

See also  कोरबा में SECL के खदान में मारपीट.. कोयला को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!